एसपीसीए की हार से सीरीज हुई बराबर, सीरीज जीतने की जंग कल।
- १. शान व अजीत का प्रयास गई बेकार, एमपीसीए को मिली हार
- 2. एसपीसीए की हार से सीरीज हुई बराबर, सीरीज जीतने की जंग कल।
पटना, बिहार। सरदार पटेल क्रिकेट अकादमी पटना बिहार की टीम तीन एक दिवसीय और तीन टी – 20 क्रिकेट मैच सीरीज खेलने के लिए हरियाणा के सेरसा क्रिकेट ग्राउंड इंडस्ट्रियल एरिया कुंडली पहूंची हुई है।
जहां पर कल खेले गए पहला एकदिवसीय मुकाबला जीतकर 1-0 की बढ़त बनाई थी।
वहीं आज खेले गए दूसरे एकदिवसीय मुकाबला में सरदार पटेल क्रिकेट अकादमी के कप्तान प्रशांत मिश्रा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी सेरसा क्रिकेट अकादमी के सलामी बल्लेबाजों को सरदार पटेल क्रिकेट अकादमी के तेज गेंदबाज अजीत सोरेन ने 47 रन के कुल योग पर चोटी के तीन बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाकर कप्तान के फैसले को सही साबित करते नज़र आए।

लेकिन सलामी बल्लेबाज गौरव चंदोलिया अजीत सोरेन की घातक गेंदबाजी का शिकार बनने से उस समय बचें जब 22 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर मिड ऑफ पर तैनात क्षेत्ररक्षक प्रियांशु ने एक आसान सा कैच टपका बैठें उस समय सेरसा क्रिकेट अकादमी का कुल स्कोर मात्र 30 रन हीं थें।

उसके पश्चात सलामी बल्लेबाज गौरव चंदोलिया ने उस जीवन दान का फायदा उठाते हुए महज 81 गेंदों का सामना करते हुए 13 चौके और 5 छक्के के सहारे 122 रन की विशाल पारी खेलकर अजीत सोरेन का चौथा शिकार बनें, वहीं अर्जुन ने 46 रन, हरमन सिंह 24 जबकि शौर्य खत्री ने 20 रन का महत्वपूर्ण योगदान देकर सेरसा क्रिकेट अकादमी को 40.5 ओवरों में सभी विकेट खोकर 268 रन का विशाल स्कोर खड़ाकर जीत के लिए 269 रनों का लक्ष्य रखा।
सरदार पटेल की ओर से गेंदबाज अजीत सोरेन ने 9 ओवरों में 53 रन खर्च कर सर्वाधिक 4 विकेट चटकाए जबकि आदर्श और हिमांशु को 2-2 सफलता और शान को एक सफलता हाथ लगी।
जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी सरदार पटेल क्रिकेट अकादमी की शुरुआत बेहद खराब रही और निरंतर अंतराल पर विकेट का पतन होते रहे जो विशाल लक्ष्य हासिल करने का दबाव बल्लेबाजों पर दिखाई दी।
परंतु शान ने एक छोर से साहसिक पारी खेलते हुए 82 गेंदों का सामना करते हुए चार चौके और एक छक्के के सहारे 53 रन बनाकर अपना अर्धशतक पूरा किया जिसके बाद पगबाधा करार दिए गए वहीं साहिल आलम 24 गेंद पर 20 रन का योगदान देकर शान के साथ 55 रन की साझेदारी निभाकर उम्मीद जगाई। परंतु इन दोनों को आउट होते हीं सरदार पटेल क्रिकेट अकादमी की सारी उम्मीदें वहीं खत्म हो गई और पूरी टीम महज 34.5 ओवरों में 165 रन पर हीं सिमट गई और 103 रन के विशाल अंतर से मैच गंवा बैठें।
एसपीसीए की इस हार के साथ 3 एकदिवसीय मैच सीरीज में दोनों टीम की एक- एक जीत के साथ बराबरी पर आ गई है।
कल प्रातः 8:30 बजे से तीसरा एकदिवसीय फाइनल मुकाबला दोनों टीम के बीच खेली जाएगी।



Post Comment