सारण जिला क्रिकेट संघ की कमिटी ऑफ़ मैनेजमेंट की बैठक संपन्न, जिला लीग व नियुक्ति पर हुआ फैसला
सारण : आज दिनांक 20-08-2025 सारण जिला क्रिकेट संघ के (C.O.M) कमिटी ऑफ़ मैनेजमेंट की एक बैठक संघ के अध्यक्ष इंदु कुमारी की अध्यक्षता में दोपहर 3:00pm बजे रामराज्य चौक, दहियावा छपरा में हुई। जिसमें इंदु कुमारी, उज्ज्वल मिश्रा, धर्माजय कुमार, नीलम कुमारी, संजय कुमार उर्फ राहुल, कैशर अनवर उपस्थित हुए।
सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया की श्री संजय कुमार उर्फ राहुल खिलाड़ी प्रतिनिधि के रूप में एवं कैशर अनवर को क्लब प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया जाए।

यह भी तय हुआ कि जिला क्रिकेट लीग के रजिस्ट्रेशन के लिए 10 सितंबर तक का समय दिया गया और प्रति क्लब से अधिकतम पंद्रह खिलाड़ियों का ही रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। पिछले वर्ष का बचा हुआ मैच अगस्त महीना में संपन्न करा दिया जाएगा और इसकी जिम्मेवारी कैशर अनवर को दी गई।नीलम कुमारी और श्रीमती श्वेता सिंह वेबेनार के माध्यम से इस बैठक में जुड़ी।इस आशय की जानकारी सारण जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष उज्ज्वल मिश्रा ने दी।




Post Comment