Loading Now
×

शान का शतकीय प्रहार फिर भी एसपीसीए को मिली हार।

पटना । सरदार पटेल क्रिकेट अकादमी पटना बिहार की टीम हरियाणा के कुंडली में खेलने गई तीन वनडे और तीन टी – 20 मैच सीरीज का पहले खेली जा रही एकदिवसीय मैच में तीन वनडे मैच सीरीज में पहले खेली गई दो वनडे मैच में एक-एक मैच दोनों टीम ने जीत दर्ज कर सीरीज को बराबर कर ली थी और 20 अगस्त को तीसरा और निर्णायक मुकाबला खेली जानी थी। लेकिन खराब मौसम के कारण हुई बारिश से मैच रिजर्व डे- 21 अगस्त को खेली गई।

जिसमें सरदार पटेल क्रिकेट अकादमी के वनडे कप्तान प्रशांत मिश्रा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी सुपर स्ट्राइकर हरियाणा की टीम ने निर्धारित 45 ओवरों में 8 विकेट खोकर 291 रन का स्कोर खड़ा कर बिहार की टीम सरदार पटेल क्रिकेट अकादमी के सामने जीत के लिए 292 रनों का लक्ष्य रखा। बल्लेबाज गौरव चंदोलिया ने 66 गेंदों पर 11 चौके और दो छक्के के सहारे 83 रन की पारी खेली जबकि प्रवीण कुमार 66 गेंद पर 69 रन, आर्यन कुमार ने 28 रन, अनमोल कोहली नितेश रन ने 23 रन और अर्जुन ने 7 गेंद पर ताबड़तोड़ 4 छक्के के सहारे 26 रन की पारी खेली और टीम को 291 रन का स्कोर पर पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

जबकि सरदार पटेल क्रिकेट अकादमी के गेंदबाज हिमांशु ने 8 ओवर में एक मेडेन ओवर के साथ 52 रन खर्च कर तीन विकेट विकेट चटकाए वहीं सुयश, प्रियांशु, शान और आदर्श को एक-एक सफलता हाथ लगी।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिहार टीम सरदार पटेल क्रिकेट अकादमी के सलामी बल्लेबाज शान और प्रियांशु ने पहले विकेट के लिए 54 रन की अर्धशतकीय साझेदारी कर ठोस शुरुआत दिलाई इसके बाद प्रियांशु ने 14 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर गुलशन कुमार ने क्लीन बोल्ड कर पहला झटका दिया। इसके बाद आदर्श राज ने एक छोर पर साहसिक पारी खेलने वाले सलामी बल्लेबाज शान का अच्छा साथ दिया और दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर 140 रन का मजबूत साझेदारी निभाकर मैच को अपनी झोली में डालते नजर आ रहे थें कि शान ने 107 गेंदों पर 11 चौके और एक छक्के के सहारे 100 रन की शतकीय पारी खेलकर आपा को बैठें और फिरकी गेंदबाज प्रियांशु के जाल में पॉइंट क्षेत्र में पकड़े गए। इसके बाद विकेट गिरने का सिलसिला जारी रहा और आदर्श राज ने 84 गेंदों पर 5 चौके के साथ 45 रन , अमन राज 25 गेंद पर साहसिक 38 रन और प्रत्युष ने 19 रन का योगदान दिया।

लेकिन टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे और निर्धारित 45 ओवरों में 8 विकेट खोकर 274 रन हीं बना पाए और 17 रन से इस मैच को गंवाकर एकदिवसीय सीरीज का उपविजेता बनें।

सुपर स्ट्राइकर टीम के गेंदबाज प्रियांशु ने तीन विकेट जबकि विवेक, गुलशन, गौरव चंदोलिया को एक-एक सफलता हाथ लगी।तन मैचों की टी- 20 सीरीज का पहला मुकाबला 21 अगस्त को रात्रि 9 बजे से खेली जाएगी।

 

 

Post Comment