Loading Now
×

सिवान जिला क्रिकेट संघ का वार्षिक आमसभा-चुनाव संपन्न,

सिवान : दिनांक 21 अगस्त ,2025 को स्थानीय प्रकाश होटल में सिवान जिला क्रिकेट संघ का वार्षिक आमसभा-चुनाव संपन्न हुआ Iचुनाव अधिकारी द्वारा अधिसूचित पदों के विरुद्ध नामांकन के आधार पर अध्यक्ष-1 पद, उपाध्यक्ष -1पद, सचिव-1 पद,संयुक्त सचिव-1 पद एवं कोषाध्यक्ष-1 पद पर चुनाव के परिणाम की घोषणा के अलावा सत्र 2024-25 के जिला टीमों के प्रदर्शन, लेखा-जोखा सहित आधारभूत संरचनाओं पर विमर्श किया गयाI

नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजय कुमार तिवारी ने उपस्थित विभिन्न क्लब के अधिकृत प्रतिनिधियों के अलावा चुनाव अधिकारी अधिवक्ता विजय कुमार तिवारी एवं पर्यवेक्षक मनोज कुमार के प्रति आभार प्रकट किया I सचिव नंदन कुमार सिंह ने इस सत्र के लिए खिलाडियों को पुरे जोश के साथ तैयारी शुरू करने एवं सिवान जिला का नाम रौशन करने हेतु प्रेरित किया I

श्री तिवारी ने अपने संबोधन में क्लब के प्रतिनिधि तथा खिलाडियों को आश्वस्त किया कि सिमित वित्तीय उपलब्धता के बावजूद आवश्यक संसाधनों की कमी नहीं रहने दी जाएगी I अध्यक्ष अजय कुमार तिवारी ने गत सत्र में क्रिकेट गतिविधियों के उत्कृष्ट सञ्चालन के लिए सचिव सहित कार्यकारिणी के सदस्यों को धन्यवाद दिया और मीडिया के बंधुओं के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि मीडिया ने सिवान जिला क्रिकेट एसोसिएशन की गतिविधियों को प्रमुखता से प्रकाशित किया I

नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की बैठक की जल्दी ही सूचना दी जाएगी जिसमे इस सत्र के जिला लीग सहित अन्य गतिविधियों के सञ्चालन की रूप-रेखा का निर्णय लेकर कार्य को आगे बढाया जायेगा

Post Comment