Loading Now
×

राज्य सीनियर बॉल बैडमिंटन 13 से हाजीपुर में

पटना : बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में एवं वैशाली जिला बॉल बैडमिंटन संघ द्वारा 32वीं बिहार राज्य सीनियर बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप ( पुरूष व महिला ) का आयोजन 13 से 15 सितंबर तक कुशवाहा आश्रम,एसडीओ रोड,हाजीपुर ( वैशाली ) में किया जायेगा।

इस बात की जानकारी देते हुए बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर ने बताया कि सीनियर राज्य चैंपियनशिप को सफल बनाने हेतु नगर परिषद सभापति संगीता कुमारी,समाजसेवी किशलय किशोर,विनोद सिंह सम्राट,अनिल चंद्र कुशवाहा,कमल प्रसाद सिंह,वैशाली जिला बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव रवि रंजन कुमार के देखरेख में तैयारी शुरू कर दी गयी है।

चैंपियनशिप में राज्य संघ से मान्यता प्राप्त सभी जिलों व संस्थानों की टीमों को खेलने की अनुमति दी जायेगी। चैंपियनशिप में भाग लेने की अग्रिम सूचना 10 सितंबर तक भेजने का निर्देश दिया गया है। राज्य चैंपियनशिप लीग-कम-नॉकआउट आधार पर राष्ट्रीय नियमानुसार खेला जायेगा।

श्री शंकर ने यह भी बताया कि इसी राज्य सीनियर बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप के प्रदर्शन के आधार पर बिहार पुरूष व महिला बॉल बैडमिंटन टीम का चयन किया जायेगा जो आगामी 24 से 28 सितंबर तक डिंडीगुल ( तमिलनाडु ) में आयोजित होने वाली 71वीं सीनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप ( पुरूष व महिला ) में सहभागिता करेगी।

Post Comment