टी- 20 सीरीज में एसपीसीए की अजेय बढ़त
पटना, बिहार। तीन एकदिवसीय और टी -20 मैच सीरीज हरियाणा के सेरसा क्रिकेट ग्राउंड इंडस्ट्रियल एरिया कुंडली में खेलने गई पटना बिहार के क्रिकेट अकादमी सरदार पटेल क्रिकेट अकादमी के खिलाड़ियों ने वनडे सीरीज गंवाने के बाद टी-20 में बिहारी प्रतिभा का जलवा दिखाया और 3 मैच के इस सीरीज में दो लगातार मुकाबला जीतकर 2-0 से अजेय बढ़त हासिल कर ली है।
21 अगस्त को खेले गए पहले डे-नाइट टी-20 मुकाबला में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 155 रन का स्कोर खड़ा किया और नरेला इलेवन टीम के सामने जीत के लिए 156 रनों का लक्ष्य रखा।

सरदार पटेल क्रिकेट अकादमी के सलामी बल्लेबाज सुयश ने 13 गेंद पर 26 रन, शान 26 रन, प्रशांत मिश्रा 29 रन और अमन 33 रन की उपयोगी पारी खेली।
नरेला इलेवन के गेंदबाज कुशल ने चार ओवर में 22 रन देकर चार विकेट चटकाया जबकि केशव ने 3 बल्लेबाज को पवेलियन लौटाया।

जवाबी लक्ष्य का पीछा करने उतरी नरेला इलेवन के बल्लेबाज सरदार पटेल क्रिकेट अकादमी के गेंदबाजों के सामने असहज दिखें और अजीत सोरेन ने 3 शुरूआती झटके दिए जिसके बाद शान ने 3 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया वहीं सुयश ने 2 विकेट जबकि प्रियांशु और हिमांशु ने एक-एक बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाकर 17.2 ओवरों 98 रन पर ढेर कर दिया।
नरेला इलेवन के बल्लेबाज प्रवीण ने 25 रन और ग्रियान ने 22 रन की साहसिक पारी खेली लेकिन टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे। विजेता टीम के खिलाड़ी शान को प्लेयर ऑफ़ द मैच से नवाजा गया।
वहीं आज 22 अगस्त को खेले गए दूसरे टी-20 मुकाबला में सरदार पटेल क्रिकेट अकादमी के कप्तान सुयश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया और नरेला इलेवन की टीम को 18.4 ओवर में 84 रन पर ढेर कर दिया। जिसमें बल्लेबाज प्रवीण ने 32 रन की साहसिक पारी खेली इसके अलावा कोई और बल्लेबाज सरदार पटेल क्रिकेट अकादमी के गेंदबाजों को डटकर सामना करते में नाकाम रहें और गेंदबाज अंकुश ने 3.4 ओवर 13 देकर 4 विकेट चटकाए जबकि सुयश ने 3 ओवर में एक मेडेन के साथ केवल 4 रन देकर 2 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया वहीं शान और हिमांशु को एक-एक सफलता हाथ लगी।
जवाबी लक्ष्य का पीछा करने उतरी सरदार पटेल क्रिकेट अकादमी के सलामी बल्लेबाज सुयश ने तेज तर्रार शुरुआत देकर नरेला इलेवन टीम की आस पर पानी फेर दिया और सुयश ने मात्र 21 गेंदों पर 12 चौके के साथ 49 रन की विस्फोटक पारी खेलकर दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट हो गए उसके बाद आसान सा लक्ष्य को आदर्श राज ने 13 रन, अमन, प्रियांशु और प्रशांत की छोटी -छोटी पारियों के सहारे 10.3 ओवरों में 4 विकेट खोकर विजयी लक्ष्य को हासिल कर टी-20 सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करने में कामयाब रहें और सुयश को प्लेयर ऑफ़ द मैच का अवार्ड से नवाजा गया।
कल 23 अगस्त को तिसरा टी-20 मुकाबला प्रातः 9 बजे से हरियाणा के सेरसा क्रिकेट ग्राउंड इंडस्ट्रियल एरिया कुंडली में खेली जाएगी।
भवदीय।
कृष्णा पटेल
मुख्य कोच सह निदेशक
सरदार पटेल क्रिकेट अकादमी पटना बिहार।



Post Comment