वैशाली जिला क्रिकेट संघ के COM की बैठक संपन्न,जिला लीग के लिए रजिस्ट्रेशन शुरु
वैशाली: जिला क्रिकेट संघ की कमिटी ऑफ़ मैनेजमेंट की मीटिंग अध्यक्ष विजय कुमार की अध्यक्षता में होम डेकोर यादव चौक पर हुई जिसमें लीग रजिस्ट्रेशन के तिथियां तथा लीग कराने पर चर्चा हुई जिसमें कमिटी आफ मैनेजमेंट के सदस्य के अलावा क्रिकेटिंग कमेटी के सदस्य भी मौजूद थे सभी लोगों ने रजिस्ट्रेशन और लीज पर विस्तृत चर्चा हुई जिसमें निम्नलिखित निर्णय लिए गए।

- रजिस्ट्रेशन फार्म वितरण : 23 अगस्त 2025 से 30 अगस्त 2025
- क्लब ट्रांसफॉर्मर : 01 सितंबर 2025 से 05 सितंबर 2025
- रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि : 10 सितंबर 2025
- क्लब के कागज़ की स्कुटनी (वेरिफिकेशन) : 10 सितंबर से 15 सितंबर 2025

रजिस्ट्रेशन शुल्क पूर्व की भांति ही₹11000 रखा गया है जबकि सचिव पुष्कर ने बताया है की सभी मैच टर्फ विकेट पर खेले जाएंगे तथा टीम को बाल से लेकर नाश्ते तक की सभी व्यवस्था वैशाली जिला क्रिकेट संघ द्वारा किया जाएगा।
फार्म वितरण का स्थान होम डेकोर यादव चौक रखा गया है। सभी प्रकार की शिकायतें एवं सुझाव केवल(वैशाली जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष ऑफिस सूर्यदेव मेमोरियल स्कूल में लिखित रूप से ही दिया जा सकता है जिसका समय सुबह 8:00 बजे से लेकर 11:00 बजे तक रखा गया है।
किसी भी प्रकार की मौखिक शिकायत, फोन कॉल, व्हाट्सऐप या अन्य माध्यम से की गई शिकायत मान्य नहीं होगी यह जानकारी संघ के सचिव पुष्कर कुमार ने दी।



Post Comment