Loading Now
×

ध्यानचंद स्मृति बॉल बैडमिंटन शुरू,बॉल बैडमिंटन खिलाड़ियों को सभी सुविधाएं दी जायेगी – नवल यादव

  • ध्यानचंद स्मृति बॉल बैडमिंटन शुरू
  • बॉल बैडमिंटन खिलाड़ियों को सभी सुविधाएं दी जायेगी – नवल यादव
  • सरकारी विद्यालयों के खिलाड़ियों में प्रतिभा की कमी नहीं – राज कुमार

पटना : किलकारी बिहार बाल भवन,पटना के तत्वावधान में बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के तकनीकी सहयोग से किलकारी बिहार बाल भवन के बॉल बैडमिंटन के कोर्ट पर आज से शुरू हुए 16वीं ध्यानचंद स्मृति बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता के बालक वर्ग के उदघाटन मैच में किलकारी ने बाढ़ को 35-31,35-28 से पराजित कर विजय अभियान प्रारंभ किया।

जबकि बालिका वर्ग के पहले मैच में किलकारी ने बाढ़ को 35-20,35-28 से पराजित कर दोहरी जीत दर्ज किया। बालक वर्ग के मैच में किलकारी की ओर से आदित्य,अनिकेत,रौनक ने व बाढ़ की ओर से चंदन,कुंदन,मणिकांत ने एवं बालिका वर्ग के मैच में किलकारी की ओर से रौशनी,स्वाति, खुशी ने एवं बाढ़ की ओर से रिया,स्नेहा, सुहानी ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।

इससे पूर्व खेल दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित किये जा रहे पांच दिवसीय इस प्रतियोगिता का विधिवत उदघाटन भारतीय बॉल बैडमिंटन महासंघ के अध्यक्ष -सह- बिहार विधान परिषद सदस्य प्रो.नवल किशोर यादव एवं मुख्य अतिथि क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक,पटना प्रमंडल,पटना राज कुमार,किलकारी की निदेशक ज्योति परिहार, बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के उपाध्यक्ष मिथलेश कुमार मंडल ने दीप प्रज्वलित कर एवं बॉल बैडमिंटन खेलकर किया।

खिलाड़ियों व खेलप्रेमियों को संबोधित करते हुए उदघाटनकर्ता व विधान पार्षद प्रो.नवल किशोर यादव ने कहा कि बॉल बैडमिंटन खेल को राज्य के विद्यालयों व महाविद्यालयों में लोकप्रिय बनाने के लिए कई योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के खिलाड़ियों के लिए भी विशेष कार्य योजना बनायी गयी है जिससे बॉल बैडमिंटन खेल को विकसित व लोकप्रिय बनाने में सहयोग मिलेगा।

जबकि मुख्य अतिथि क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक,पटना प्रमंडल,पटना राज कुमार ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकारी विद्यालयों के खिलाड़ियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। सरकारी विद्यालयों के खिलाड़ियों ने हाल के वर्षों में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर राज्य व देश को गौरवान्वित किया है। सरकारी विद्यालयों के खिलाड़ियों को उत्कृष्ट बनाने की जिम्मेवारी शारीरिक शिक्षा शिक्षकों की है। पटना के विद्यालयों के खेल मैदान को सुदृढ किया जायेगा।साथ हीं साथ विद्यालयों में खेल सामग्रियों को मुहैया कराई जाएगी।

बॉल बैडमिंटन खिलाड़ियों को भी सभी सुविधाएं प्रदान की जायेगी।किलकारी की निदेशक ज्योति परिहार व उपाध्यक्ष मिथिलेश मंडल ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। अतिथियों का स्वागत बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर न एवं धन्यवाद ज्ञापनसंयुक्त सचिव मिताली मित्रा ने किया। जबकि मंच संचालन राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के संयोजक जिला डॉ.अरुण दयाल ने किया। मुस्लिम हाई स्कूल अशोक राजपथ के बैंड पार्टी ने राजेश यादव एवं संगीत शिक्षिका आकांक्षा गौतम के नेतृत्व में आकर्षक धुन पर खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट किया।

इस अवसर पर किलकारी के प्रमंडलीय प्रभारी वेद प्रकाश,राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के संयुक्त सचिव रंजन गुप्ता,राकेश रंजन,राज कुमार निराला,रामबाबू सिंह,शारीरिक शिक्षक शिव नारायण पाल,पंकज सिंह,राज कुमार,सुनील कुमार,राजीव रंजन,अशोक शर्मा,मनीष सिंह,शिव शंकर पाल,प्रेम प्रियदर्शी,श्रीमोद पाठक, डॉ.अरशद इमाम,संतोष श्रीवास्तव,गणितज्ञ अनिल कुमार पांडेय,राज्यश्री भारती,रंजन वर्मा, सुमन सौरभ,प्रहलाद कुमार,पूर्व प्राचार्य दिलीप कुमार, अभिषेक कुमार, मुनमुन कुमार,सीनियर राष्ट्रीय खिलाड़ी दीपक प्रकाश रंजन,बादल कुमार,प्रशिक्षक राहुल कुमार,जिला संगठन आयुक्त गाइड कामिनी कुमारी सहित कई खेलप्रेमी उपस्थित थे।

Post Comment