Loading Now
×

किलकारी,बाढ़ ध्यानचंद बॉल बैडमिंटन के दोनों वर्गों के फाइनल में

  • महंत हनुमान शरण व रघुनाथ बालिका विद्यालय सेमीफाइनल में पराजित

पटना : किलकारी बिहार बाल भवन,पटना के तत्वावधान में बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के तकनीकी सहयोग से किलकारी बिहार बाल भवन के बॉल बैडमिंटन कोर्ट पर खेली जा रही 16वीं ध्यानचंद स्मृति बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता के बालक वर्ग के पहले सेमीफाइनल में किलकारी ने बालक म.वि.मुसलहपुर को 35-25,35-20 से व दूसरे सेमीफाइनल में बाढ़ ने महंत हनुमान शरण स्कूल को 35-28,35-21 से हराकर फाइनल में स्थान बनाया जबकि बालिका वर्ग के पहले सेमीफाइनल में किलकारी ने रघुनाथ बालिका विद्यालय को 35-25,35-28 से व दूसरे सेमीफाइनल में बाढ़ ने बापू स्मारक बालिका विद्यालय को 35-12,35-15 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।

फाइनल में प्रवेश किया। बालक वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में किलकारी की ओर से आदित्य,रौनक़,अविनाश ने व बाढ़ की ओर से चंदन,गौरव, विकास ने एवं बालिका वर्ग में किलकारी की ओर से पिहू,नयना,प्रीती ने व बाढ़ की ओर से सुहानी,रिया,प्रज्ञा ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के चौथे दिन के खेल की शुरुआत बिहार प्लेयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय तिवारी एवं बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर सीनियर राष्ट्रीय खिलाड़ी व शारीरिक शिक्षक दीपक प्रकाश रंजन, किलकारी के प्रशिक्षक राहुल कुमार उपस्थित थे। कल (28 अगस्त को) बालक वर्ग का फाइनल मैच 2.00 बजे से खेले जायेंगे जबकि पुरस्कार वितरण 4.00 बजे से किया जायेगा।

Post Comment