पुरुष वर्ग में लखीसराय व बालिका वर्ग में औंटा ने जीता कबड्डी चैंपियनशिप टूर्नामेंट का ख़िताब
मोकामा: लखीसराय पुरुष और औंटा बालिका वर्ग की टीम ने जीता कबड्डी चैंपियनशिप टूर्नामेंट।बीते दिन मोकामा के औंटा पंचायत स्थित शीला उच्च विद्यालय में बिहार खेल प्राधिकरण व ओलम्पिक संघ के संयुक्त तत्वाधान में फ्रेंड्स क्लब के सहयोग से औंटा में डे नाईट कबड्डी टूर्नामेंट का भव्य आयोजन हुआ।
जिसमें SAI स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया के वित्त निदेशक मटादीन ओसवाल, बिहार औलाम्पिक संघ के अध्यक्ष व पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता हमारे ग्रामीण अजय प्रसाद, बिहार SAI के वित्त निदेशक मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। पुरुष और महिला वर्ग की कुल 6 – 6 टीम ने इस खेल में हिस्सा लिया था।

हज़ारों की संख्या में मौजूद दर्शक दोपहर से रात के 11.30 तक ग्राउंड में डटे रहे और कबड्डी के बेहतरीन खेल का आनंद लिया। लखीसराय ने पुरुष वर्ग में वहीँ औंटा मेजबान ने महिला वर्ग में जीत हासिल की। मरांची, डुमरा, अमरपुर समेत क्षेत्र की कई टीमों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर लोगों का भरपूर मनोरंजन किया।

फ्रेंड्स क्लब की तरफ से आयोजन समिति व विशिष्ट सहयोगियों के रूप में नीलेश कुमार पवन, दरियापुर के मुखिया शैलेन्द्र प्रधान, हाथीदह के मुखिया गुड्डी दा, नौरंगा के पूर्व मुखिया संजय कुमार,औंटा गाँव के पूर्व मुखिया सुबोध सिंह,कुंदन सिंह, बूढा दा,नीलेश दा,सत्यम कुमार मनीष समेत दर्जनों लोगों ने अपनी भूमिका अदा की।

मैट पर खेले जा रहें इस एक दिवसीय आयोजन ने कबड्डी को एक नया आयाम दिया है। इस तरह के आयोजन होने चाहिए, खिलाड़ियों का मनोबल और माहौल दोनों बढ़ता है और बदलता है। जब बालिक व बालिकायें सैकड़ों लोगों के बीच देर रात तक सुरक्षित व स्वतंत्र माहौल में खेलती हैं।



Post Comment