Loading Now
×

सिवान क्रिकेट संघ के नए सत्र के लिए 30 अगस्त से होगा निबंधन ।

सीवान। सीवान जिला क्रिकेट संघ की कमिटी ऑफ मैनेजमेंट की बैठक 27/8/25(बुधवार)को संघ के कार्यलय में हुई। संघ के अध्यक्ष अजय कुमार तिवारी ने बताया कि आगामी सत्र 2025-26 के लिए क्रिकेट गतिविधियों के संचालन पर चर्चा की गई।

सचिव नंदन सिंह ने बताया कि नए सत्र के लिए निबंधन का कार्य 30 अगस्त से होगा:-

क्लब रजिस्ट्रेशन फार्म वितरण : 30 अगस्त से 2 सितंबर समय (सुबह 10 बजे से 12 बजे तक)

रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि : 10 सितंबर 2025(शुल्क के साथ)।

Note 1.निबंधन फॉर्म संघ के कार्यालय राजपूत भवन, रामनगर, आंदर ढाला पर सुबह 10 बजे से 12 बजे तक जमा कर सकते हैं ।

2.निबंधन फॉर्म प्राप्त तथा जमा केवल क्लब के पदाधिकारी ही कर सकते है।

3.इस सत्र में क्लब NOC के बिना किसी दुसरे क्लब में निबंधन नहीं होगा।

4.निबंधन का अंतिम निर्णय सिवान जिला क्रिकेट संघ का होगा।

इस बार आम सभा में यह निर्णय लिया गया कि किसी भी नए क्लब का निबंधन नहीं किया जाएगा केवल पुराने क्लबों का पुनः निबंधन किया जाएगा। ऐसे कोई भी खिलाड़ी जो किसी क्लब में नहीं हैं उन खिलाडिय़ों का निबंधन सीधे संघ से किया जाएगा ।निबंधन के समय खिलाड़ियों तथा क्लबों को सभी प्रपत्र निर्धारित शुल्क के साथ जमा करने होंगे। निबंधन के लिए आवश्यक जानकारी के लिए संघ के सचिव नंदन कुमार सिंह के मोबाइल नंबर 7903384454 पर संपर्क किया जा सकता है।

सचिव नंदन सिंह ने बताया कि महिला खिलाड़ियों के निबंधन की तिथी बाद में प्रकाशित कि जायेगी।। निबंधन व प्रशासनिक अनुमति के बाद लीग की तिथि की घोषणा की जाएगी।

Post Comment