जहानाबाद जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष बने अलोक राज
जहानाबाद : जिला क्रिकेट एसोसिएशन के कार्यकाल 2023-26 के कार्यकारिणी के रिक्त दो पदों अध्यक्ष एक पद एवं संयुक्त सचिव-एक पद हेतु दिनांक 21.07.2025 को चुनाव कार्यक्रम की अधिसूचना जारी की गई थी।

अधिसूचना के नियत तिथि एवं समय के अनुसार प्रक्रियाएं संपन्न होने के बाद नियत तिथि एवं समय तक सूचित सभी पदों के विरुद्ध एक-एक नामांकन मात्र ही प्राप्त हुआ तथा जमा कराये गए नामांकन पत्रों की जाँच में नामांकन पत्र को सही पाए जाने के उपरांत इसका प्रकाशन कर दिया गया। अपरिहार्य कारणों से दिनांक 14.08.2025 को चुनाव को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया था, पुनः, दिनांक 27.08.2025 को सूचना निर्गत कर चुनाव की तिथि दिनांक 3 सितम्बर, 2025 को पूर्व निर्धारित स्थल पर आहूत करने का निर्णय दिया गया।

मै, दीपक कुमार, अधिवक्ता सह-निर्वाचन अधिकारी, जहानाबाद जिला क्रिकेट एसोसिएशन आज दिनांक-03.09.2025 को जहानाबाद जिला क्रिकेट एसोसिएशन की आहूत आम सभा में बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा प्रतिनियुक्त पर्यवेक्षक श्री कुमार उज्जवल की उपस्थिति में निम्नलिखित व्यक्तियों को उनके उल्लिखित पद के विरुद्ध निर्विरोध निर्वाचित घोषित करता हूँ:
1. अध्यक्ष श्री आलोक राज
2. संयुक्त सचिव- मो. इरफ़ान कुरैशी
(कुमार उज्जवल ) पर्यवेक्षक, बीसीए
(दीपक कुमार) निर्वाचन अधिकारी



Post Comment