Loading Now
×

बिहार सरकार के राजगीर क्रिकेट स्टेडियम को BCA को देने पर आदित्य वर्मा ने सरकार को दिया धन्यवाद

पटना : माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश से बीसीसीआई में जस्टिस लोढ़ा समिति के अनुशंसा से जो रिफॉर्म्स भारतीय क्रिकेट के सुधार के लिए बीसीसीआई में जो भी बदलाव हुआ उसके जनक याचिका करता क्रिकेट एसोसिएशन आफ बिहार के सचिव आदित्य वर्मा  ने बिहार सरकार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत तथा उनके सहयोगियों को दिल से आभार प्रकट करते हुए कहां है बिहार क्रिकेट के हित के लिए राजगीर में निर्मित भव अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बिहार क्रिकेट एसोसिएशन को जो दिया गया है उसके लिए पूरे बिहार के क्रिकेट प्रेमियों खिलाड़ियों की ओर से आप सभी को कोटि-कोटि धन्यवाद राजगीर जो बिहार का एक गौरवशाली राज्य नालंदा का हिस्सा है और जिस प्रकार अभी एशिया कप हॉकी प्रतियोगिता का सफल आयोजन बिहार सरकार कर रहा है पूरे विश्व में बिहार का नाम और ख्याति दोनों मिल रहा है अब बिहार के क्रिकेट खिलाड़ी अपनी योग्यता को आगे बढ़ाने के लिए राजगीर में तैयार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम उनको बहुत मदद करेगी।

बिहार सरकार के मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत जी जो खुद एक अच्छे क्रिकेट खिलाड़ी है आशा है आने वाले दिनों में मुख्य सचिव जी का भी सहयोग बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेट खिलाड़ियों को जरूर मिलेगा इस साल बिहार क्रिकेट एसोसिएशन का इलेक्शन और चुनाव दोनों होने वाला है जो भी कमेटी बनकर आएगी राजगीर क्रिकेट स्टेडियम का पूरा फायदा उठाएगी।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment