Loading Now
×

अररिया जिला क्रिकेट संघ की सीओएम की बैठक संपन्न

अररिया, 05 सितम्बर।स्थानीय नेताजी सुभाष स्टेडियम स्थित जिला क्रिकेट संघ कार्यालय में शुक्रवार को संघ के अध्यक्ष श्री प्रबीर कुमार बिस्वास की अध्यक्षता में COM की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला क्रिकेट लीग सत्र 2025-26 को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि क्लब पंजीकरण की तिथि 07 सितम्बर 2025 से 31 अक्टूबर 2025 तक निर्धारित की गई। जिले के बाहर के किसी भी खिलाड़ी का पंजीकरण किसी क्लब से मान्य नहीं होगा। यदि किसी क्लब में बाहर के खिलाड़ी अनुबंधित पाए जाते हैं तो उस क्लब का पंजीकरण रद्द कर दिया जाएगा।

खिलाड़ियों को पंजीकरण के समय अपने पंजीकरण फॉर्म के साथ आधार कार्ड और ऑनलाइन जन्म प्रमाणपत्र की प्रति अनिवार्य रूप से जमा करनी होगी। इनके बिना पंजीकरण अवैध माना जाएगा।

👉🏻गैलेक्सी एंटरप्राइज के प्रोपराइटर श्री अभिषेक जयसवाल द्वारा अररिया जिला क्रिकेट संघ को एक अमूल्य भेंट।

👉🏻 आज दिनांक 5/9/2025 को अररिया जिला क्रिकेट संघ के कमिटी आँफ मेनेजमेंट के बैठक के उपरांत जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों और अररिया किक्रेट अकादमी के द्वारा श्री अभिषेक जयसवाल जी को सम्मानित किया गया।

👉🏻अररिया जिला क्रिकेट संघ के कार्यालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से सीसीटीवी कैमरों का नि:शुल्क इंस्टॉलेशन करवाया गया। यह सराहनीय कार्य गैलेक्सी एंटरप्राइज के प्रोपराइटर श्री अभिषेक जयसवाल द्वारा किया गया।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य न केवल संघ के कार्यालय और परिसर की सुरक्षा सुनिश्चित करना है, बल्कि वहां अभ्यास करने वाले उभरते खिलाड़ियों और बच्चों के क्रिकेट किट व व्यक्तिगत सामान की सुरक्षा भी सुनिश्चित करना है।

यह योगदान यह स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि श्री अभिषेक जयसवाल का हृदय खेल और खिलाड़ियों के प्रति गहराई से जुड़ा हुआ है। उनका यह प्रयास न केवल सुरक्षा के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि यदि समाज के प्रति कुछ सकारात्मक करने की भावना मन में हो, तो कोई भी कार्य असंभव नहीं होता।

अररिया जिला क्रिकेट संघ उनकी इस उदारता के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता है ।

इस अवसर पर बिहार क्रिकेट संघ के जिला संघों के प्रतिनिधि ओम प्रकाश जायसवाल अररिया खेल जगत के पितामाह सत्येन शरण, जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष प्रवीर कुमार विश्वास ( बासु दा) उपाध्यक्ष चांद आज़मी सचिव राजेंद्र प्रसाद यादव संयुक्त सचिव मनोज बडेडिया कोषाध्यक्ष परवेज़ आलम, स्टेट पैनल अंपायर दिलिप कुमार झा, अनामी शंकर, अमित सेनगुप्ता उज्जवल कुमार, सरवन कुमार आदि मौजूद थे

Post Comment