पटना फुटबॉल लीग का सेमीफाइनल मैच आज
पटना, 5 सितंबर। पटना फुटबॉल संघ के तत्वावधान में खेली जा रही राज कुमार महासेठ पटना जिला सीनियर डिवीजन फुटबॉल लीग का सेमीफाइनल 6 सितंबर और फाइनल 7 सितंबर को खेला जायेगा।

यह जानकारी देते हुए पटना फुटबॉल संघ के अध्यक्ष राम ईश्वर प्रसाद और सचिव मनोज कुमार ने बताया कि 6 सितंबर को पहला सेमीफाइनल में राज मिल्क एफसी बनाम इनर्जी योगा एफसी के बीच दोपहर 1 बजे और दूसरा सेमीफाइनल जीएसी बनाम शुक्ला एफसी शाम 3 बजे से खेला जायेगा। मुकाबला पाटलिपुत्र खेल परिसर के फुटबॉल ग्राउंड पर खेला जायेगा। फाइनल रविवार को होगा।




Post Comment