Loading Now
×

स्पोर्ट्स क्लब मोतिहारी व खिलाड़ियों ने मनाया शिक्षक दिवस

मोतिहारी 05 सितंबर: को स्थानीय स्पोर्ट्स क्लब मोतिहारी शाम 5 बजे फुटबॉल एवं क्रिकेट खिलाड़ियों के द्वारा पहली बार , भारत के पूर्व राष्ट्रपति,महान विचारक ,भारत रत्न से सम्मानित डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्ण जी के जयंती पर आज शिक्षक दिवस मनाया गया। जिसमें उपस्थित शिक्षक गण एवं सीनियर खिलाड़ी मौजूद रहे।

जिसमें स्पोर्ट्स क्लब एवं जिला फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव श्री प्रभाकर जयसवाल, क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव रवि राज, प्रो. जगदीश विद्रोही , जमील अख्तर, मुकेश कुमार, अरुण कुमार, सुबोध कुमार,कुंदन कुमार आर्य,सोनल कुमार, मधुरेंद्र सिंह,मो रेहान, विकाश थापा,सुमंत गौतम, फुटबॉल प्रभारी रवि कुमार, क्रिकेट कप्तान विवेक कुमार ने इस मौके पर अपने अपने विचार रखे, और सचिव श्री प्रभाकर जयसवाल जी द्वारा बताया गया कि 26 जनवरी और 15 अगस्त के तरह स्पोर्ट्स क्लब में हर साल शिक्षक दिवस भी मनाया जाएगा।

Post Comment