Loading Now
×

सांसद खेल महोत्सव टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में यंग एलेवन क्रिकेट एकेडमी विजयी

मोतिहारी : स्थानीय गाँधी मैदान मोतिहारी के ग्राउंड-3 पर चल रहे सांसद खेल महोत्सव टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के मुकाबले में यंग एलेवन क्रिकेट एकेडमी ने में स्पोर्ट्स क्लब क्रिकेट एकेडमी को 41रन से हरा दिया।

इसीडीसीए सचिव रवि राज ने जानकारी देते हुए बताया कि टॉस जितने के बाद पहले खेलने उतरी यंग एलेवन क्रिकेट क्लब ने बल्लेबाज सोनू के 30रन व अमित के 22रन की पारी के बदौलत 144/10(16.5) का स्कोर खड़ा किया। अपन क्रिकेट क्लब के गेंदबाज परमिंदर ने 3विकेट व आनंद ने 2विकेट लिया। जवाब में स्पोर्ट्स क्लब क्रिकेट एकेडमी की टीम सिर्फ 103/10(17.2) के स्कोर पर सिमट गई। टीम की ओर से बल्लेबाज अबरार ने 34रन व परमिंदर ने 21रन बनाए।यंग एलेवन के गेंदबाज सत्यम ने 3विकेट व अमित ने 2विकेट लिया।मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए यंग एलेवन क्रिकेट एकेडमी के खिलाड़ी अमित को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।मैच में अंपायर की भूमिका बीसीए एलीट पैनल के वेदप्रकाश व तैयब हुसैन ने निभाया वही स्कोरर व कमेंटेटर की भूमिका में क्रमशःइब्राहीम लोधी व आकाश कुमार रहे।

ज्ञात हो कि मोतिहारी लोकसभा में खेल के विकास के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री सह सांसद राधामोहन सिंह द्वारा खेलो की सूची में इस वर्ष से क्रिकेट को भी जोड़ा गया हैं ताकि मोतिहारी के प्रतिभावान क्रिकेट खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए उचित मंच दिया जा सके।

वही मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन ने बताया कि टूर्नामेंट का अगला मैच अब 18 सितंबर को खेला जाएगा जिसमे स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब एकेडमी की टीम के सामने कनौजिया क्रिकेट एकेडमी की टीम होगी। वही कल14 सितंबर को जिला क्रिकेट लीग एलीट ग्रुप का बचा पहला सेमीफाइनल मुकाबला न्यू स्टार क्रिकेट क्लब व यंग एलेवन क्रिकेट एकेडमी की बीच खेला जाएगा वही 15 सितंबर को दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब के सामने सर्विस क्रिकेट क्लब की टीम होगी।एलीट ग्रुप का फाइनल 16 सितंबर को खेला जाएगा।17 सितंबर को महिला क्रिकेट खिलाड़ियों के बीच एक दोस्ताना मैच खेला जाएगा।

मौके पर माननीय नगर विधायक प्रमोद कुमार,उप-मेयर लालबाबु गुप्ता,जिला भाजपा महामंत्री मार्तण्ड नारायण सिंह,भाजपा क्रीड़ा मंच के अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह,भानु सिंह,अरविंद सिंह,आशीष रंजन कुमार,बीसीए गवर्निंग काउंसिल कन्वेनर ज्ञानेश्वर गौतम,इसीडीसीए सचिव रवि राज,संयुक्त सचिव कन्हैया प्रसाद,कोषाध्यक्ष अभिषेक कुमार ठाकुर,क्लब प्रतिनिधि अयाज अहमद,खिलाड़ी प्रतिनिधि मधुरेन्द्र सिंह व ब्यूटी कुमारी,मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन व अमित कुमार गुड्डू,संत कुमार,गुलाब खान,अभिषेक कुमार छोटू, साजिद राजा इत्यादि की उपस्थिति रही।

Post Comment