प्रदर्शनी क्रिकेट मुकाबले में मोतिहारी एकादश विजयी
मोतिहारी : स्थानीय गाँधी मैदान मोतिहारी के ग्राउंड-3 पर चल रहे सांसद खेल महोत्सव टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में मोतिहारी व मुजफ्फरपुर के महिला क्रिकेट टीमों के बीच एक दोस्ताना मुकाबला खेला गया। इस मैच में मोतिहारी एकादश ने मुजफ्फरपुर एकादश को 23रन से हरा दिया।ज्ञात हो कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री के जन्मदिन के उपलक्ष्य व महिला सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए इस दोस्ताना मुकाबले का आयोजन किया गया था।

इसीडीसीए सचिव रवि राज ने जानकारी देते हुए बताया कि टॉस हारने के बाद पहले खेलने उतरी मोतिहारी एकादश की टीम ने 104/1(16) का स्कोर बनाया।टीम की रस्से बल्लेबाजी करते हुए प्रीती ने 54रन व पुष्पांजली के 20*रन की पारी खेली। मुजफ्फरपुर एकादश के गेंदबाज हेमा ने 1 विकेट लिया। जवाब में मुजफ्फरपुर एकादश की टीम सिर्फ 81/8(16) के स्कोर ही बना सकी।टीम की ओर से बल्लेबाजी करते हुए आंशिक ने 13रन व ने साधना ने 10रन बनाए। मोतिहारी एकादश के गेंदबाज अंशु अपूर्वा ने घातक गेंदबाजी करते हुए 6विकेट विकेट लिया।मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए मोतिहारी एकादश के अंशु-अपूर्वा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार के साथ-साथ विजेता व उपविजेता टीम को कप व मोमेंटो देकर पूर्व केंद्रीय मंत्री सह सांसद राधामोहन सिंह,नगर भाजपा विधायक प्रमोद कुमार व भाजपा जिलाध्यक्ष पवन राज द्वारा संयुक्त रूप से दिया गया।मैच में अंपायर की भूमिका बीसीए एलीट पैनल के वेदप्रकाश व तैयब हुसैन ने निभाया वही स्कोरर व कमेंटेटर की भूमिका में क्रमशःइब्राहीम लोधी व आकाश कुमार रहे।

ज्ञात हो कि मोतिहारी लोकसभा में खेल के विकास के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री सह सांसद राधामोहन सिंह द्वारा खेलो की सूची में इस वर्ष से क्रिकेट को भी जोड़ा गया हैं ताकि मोतिहारी के प्रतिभावान क्रिकेट खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए उचित मंच दिया जा सके।इस कड़ी में महिला क्रिकेट को भी पहली बार जोड़ा गया हैं।
वही मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन ने बताया कि कल के मुकाबले में कनौजिया क्रिकेट एकेडमी के सामने स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब व दूसरे मुकाबले में जूलियन क्रिकेट एकेडमी टीम के सामने न्यू स्टार क्रिकेट क्लब की टीम होगी।
मौके पर माननीय नगर विधायक प्रमोद कुमार,भाजपा जिलाध्यक्ष पवन राज,उप-मेयर लालबाबु गुप्ता,जिला भाजपा महामंत्री मार्तण्ड नारायण सिंह,भाजपा क्रीड़ा मंच के अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह,भानु सिंह,अरविंद सिंह,आशीष रंजन कुमार,बीसीए गवर्निंग काउंसिल कन्वेनर ज्ञानेश्वर गौतम,इसीडीसीए सचिव रवि राज,संयुक्त सचिव कन्हैया प्रसाद,कोषाध्यक्ष अभिषेक कुमार ठाकुर,क्लब प्रतिनिधि अयाज अहमद,खिलाड़ी प्रतिनिधि मधुरेन्द्र सिंह व ब्यूटी कुमारी,मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन व अमित कुमार गुड्डू,संत कुमार,गुलाब खान,अभिषेक कुमार छोटू, साजिद राजा इत्यादि की उपस्थिति रही।



Post Comment