पूर्वी क्षेत्र सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में बिहार का शानदार प्रदर्शन,फाइनल में ओडिशा से मुकाबला
Patna: जमशेदपुर के रीगल मैदान में चल रही 15वीं पूर्वी क्षेत्र सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में बिहार पुरुष वर्ग ने फाइनल में जगह पक्की कर ली है ! कल फाइनल में उनका मुकाबला ओडिशा से होगा !
पहले मैच में कप्तान सौरव (मैन ऑफ द मैच) के शानदार प्रदर्शन से बिहार ने बंगाल को एक बहुत ही कड़े मुकाबले में 9-8 के अंतर से पराजित किया ! 

दूसरे मैच में बिहार का मुकाबला सशक्त टीम ओडिशा से हुआ जिसमें बिहार को 4-0 से शिकस्त झेलनी पड़ी ! टूर्नामेंट में बने रहने के लिए बिहार को शेष दोनों मैच जीतने थे और उन्होंने ये कारनामा कर दिखाया । झारखंड को 10-0 ओर त्रिपुरा को भी 10-0 से हराकर बिहार ने पॉइंट्स टेबल पर दूसरा स्थान अर्जित करते हुए फाइनल में जगह पक्की की !! 




Post Comment