Loading Now
×

बारिश के चलते मैच सांसद खेल महोत्सव के मैच स्थगित

मोतिहारी : स्थानीय गाँधी मैदान मोतिहारी के ग्राउंड-3 पर चल रहे सांसद खेल महोत्सव टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में 19 सितंबर व 20 सितंबर का मैच पिच गीला होने व मैदान में पानी के जमाव के कारण स्थगित कर दिया गया।मैदान व पिच की स्थिति ठीक रही तो 21 सितंबर का मैच पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार खेला जाएगा।

मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन ने बताया कि मैच के अंपायर वेदप्रकाश व तैयब हुसैन ने ग्राउंड का मुआयना करने के उपरांत मैच को स्थगित करने का निर्णय लिया।टूर्नामेंट कमिटी जल्द ही मैदान व पिच की स्थिति ठीक होते ही स्थगित मैच के लिए नई तिथि व समय-सारणी की घोषणा करेगी।

Previous post

पूर्वी क्षेत्र सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में बिहार का शानदार प्रदर्शन,फाइनल में ओडिशा से मुकाबला

Next post

सांसद खेल महोत्सव टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के रोमांचक मुकाबले में आपन क्रिकेट क्लब विजयी

Post Comment