Loading Now
×

सांसद खेल महोत्सव टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के रोमांचक मुकाबले में आपन क्रिकेट क्लब विजयी

मोतिहारी : स्थानीय गाँधी मैदान मोतिहारी के ग्राउंड-3 पर चल रहे सांसद खेल महोत्सव टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के रोमांचक मुकाबले में आपन क्रिकेट क्लब ने यंग एलेवन क्रिकेट एकेडमी को 1 विकेट से हरा दिया।

इसीडीसीए सचिव रवि राज ने जानकारी देते हुए बताया कि टॉस जितने के बाद पहले खेलने उतरी यंग एलेवन क्रिकेट एकेडमी की टीम सिर्फ 80/10(18.4) के स्कोर पर सिमट गई। टीम के बल्लेबाज विशाल ने 26रन की पारी खेली। आपन क्रिकेट क्लब के गेंदबाज हर्षित ने 3 विकेट व विराट ने 2विकेट लिया।

जवाब में आपन क्रिकेट क्लब ने 81/9(18.2) का स्कोर बनाकर मैच 1 विकेट से जीत लिया। टीम की ओर से बल्लेबाजी में विराट ने 24 रन व रेयान ने 14रन बनाए। यंग एलेवन क्रिकेट एकेडमी के गेंदबाज हिमांशु को 3विकेट व आर्यन को 2 विकेट मिला।मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हर्षित को मैन ऑफ द मैच चुना गया।।मैच में अंपायर की भूमिका बीसीए एलीट पैनल के वेदप्रकाश व तैयब हुसैन ने निभाया वही स्कोरर व कमेंटेटर की भूमिका में क्रमशःइब्राहीम लोधी व आकाश कुमार रहे।वही न्यू स्टार क्रिकेट क्लब व जूलियन क्रिकेट क्लब के बीच चल रहे दूसरे मुकाबले का नतीजा देर शाम तक आने की उम्मीद हैं।

ज्ञात हो कि मोतिहारी लोकसभा में खेल के विकास के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री सह सांसद राधामोहन सिंह द्वारा खेलो की सूची में इस वर्ष से क्रिकेट को भी जोड़ा गया हैं ताकि मोतिहारी के प्रतिभावान क्रिकेट खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए उचित मंच दिया जा सके।साथ ही महिला क्रिकेट को भी इस सूची में जोड़ा गया हैं।

 

मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन ने बताया कि 22 सितंबर को जो दो मैच रद्द हुए हुए हैं उनमें से एक मैच खेला जायगा जिसकी जानकारी शाम तक मिलेगी।

मौके पर माननीय नगर विधायक प्रमोद कुमार,भाजपा जिलाध्यक्ष पवन राज,उप-मेयर लालबाबु गुप्ता,जिला भाजपा महामंत्री मार्तण्ड नारायण सिंह,भाजपा क्रीड़ा मंच के अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह,भानु सिंह,अरविंद सिंह,आशीष रंजन कुमार,बीसीए गवर्निंग काउंसिल कन्वेनर ज्ञानेश्वर गौतम,इसीडीसीए सचिव रवि राज,संयुक्त सचिव कन्हैया प्रसाद,कोषाध्यक्ष अभिषेक कुमार ठाकुर,क्लब प्रतिनिधि अयाज अहमद,खिलाड़ी प्रतिनिधि मधुरेन्द्र सिंह व ब्यूटी कुमारी,मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन व अमित कुमार गुड्डू,संत कुमार,गुलाब खान,अभिषेक कुमार छोटू, साजिद राजा इत्यादि की उपस्थिति रही।

Post Comment