Loading Now
×

दरभंगा क्रिकेट संघ की वार्षिक आम सभा संपन्न,नई कमिटी का चुनाव संपन्न

दरभंगा। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की निगरानी में सोमवार दिनांक 22/9/25को बाबर पैलेस भिगो दरभंगा में दरभंगा क्रिकेट संघ की वार्षिक आम सभा हुई। इसमें जिला की नयी कमिटी का चुनाव हुआ।

चुनाव में संघ के अध्यक्ष पद पर हेमंत कुमार झा,उपाध्यक्ष पद पर डाक्टर अहमद नसीम आरज़ू , सचिव कुमार रौशन,संयुक्त सचिव मनोज कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष पद पर साजिद हुसैन जी एवं क्लब प्रतिनिधि आमिर इकबाल जी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। निर्वाचन पदाधिकारी वरीय अधिवक्ता श्री कैलाश झा जी एवं पर्वक्षक प्रोफेसर मधुरंजन प्रसाद जी के निगरानी में चुनाव संपन्न हुआ।

वरीय अधिवक्ता श्री कैलाश झा जी ने उपरोक्त पदाधिकारियों के निर्वाचन की घोषणा करते हुए उन्हें निर्वाचन प्रमाण- पत्र सौंपा। निर्वाचन पदाधिकारी कैलाश झा के अनुसार उपरोक्त सभी छ पदों के लिए सिर्फ एक-एक अभ्यर्थियों ने ही अपना- अपना नामांकन का पर्चा भरा। सभी के नामांकन दुरुस्त पाए जाने के उपरांत सबों को निर्वाचित घोषित करते हुए उन्हें निर्वाचन प्रमाण- पत्र सौंप दिया गया।

उल्लेखनीय है कि सत्र 25-28 के लिए हुए चुनाव में अध्यक्ष पद पर श्री हेमंत कुमार झा दुबारे निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए हैं। इस अवसर पर उपस्थित डीडीसीए के नव मनोनीत मुख्य संरक्षक प्रभास चंद्र मिश्र जी संरक्षक मो उमर अली खान जी एवं सुजीत झा जी को मनोनीत किया गया ।

मौके पर डीडीसीए से संबंध विभिन्न कल्ब के अध्यक्ष व सचिव के अलावा बेनीपुर के चन्द्र मोहन कुमार जी, दिनेश राय जी,अमरकांत झा जी, राकेश कुमार जी,गगन कुमार झा,राजु कुमार सुमन,आकाश कुमार, मनीष कुमार ,अहमद रसीद कौशर,मोहन झा,मो गुलाम रसूल जी, जावेद हुसैन जी आदी उपस्थित थे। उपस्थित सभी लोगों ने निर्वाचित पदाधिकारियों को उनके निर्वाचन एवं उनकी सफलता के लिए शुभकामनाएं दी हैं। इस मौके पर अधिकांश क्रिकेट क्लबों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

Post Comment