बिहार अंडर -19 टीम में सीतामढ़ी के वैभव मिश्रा का चयन,
सीतामढ़ी : B.C.C.I द्वारा आयोजित बिनुमाकंड U-19 क्रिकेट प्रतियोगिता जो कि पांडिचेरी में दिनांक 9-10-2025 से 17-10-2025 स्टेडियम में आयोजित है। जिसमें भाग लेने हेतु बिहार टीम में सीतामढ़ी से वैभव मिश्रा का चयन हुआ है। जहाँ बिहार टीम पांडिचेरी में बंगाल, एम. पी, केरल, हरियाणा, सौराष्ट्र से अपने सारे मैच खेलेगी।

यह उपलब्धि सीतामढ़ी के लिए गौरव का विषय है।
श्री वैभव मिश्रा ने विगत सत्र में सीतामढ़ी U-19 टीम के कप्तान थे, जिन्होंने अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के बदौलत बिहार टीम में अपना स्थान सुरक्षित कराया। इन्होंने बी.सी.ए द्वारा आयोजि प्रतियोगिता में कुल पांच मैचों में ग्यारह विकेट लेकर अपने U-19 ग्रुप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ के गार्जियन प्रो० नीरज, सचिव ज्ञानप्रकाश उर्फ़ रिंकू सिंह, C.E.O श्री श्याम किशोर प्रसाद, कोषाध्यक्ष राज कुमार अग्रवाल, अखिलेश कुमार, सतीश चंद्र झा, पंकज कुमार अग्रवाल, राजीव कुमार, मनोज कुमार सिंह, बैजू पटेल, कृष्ण रंजन वर्मा ने वैभव मिश्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना कि है।



Post Comment