बीसीए की टीम सलेक्शन पर BCA लोकपाल ने लगाई रोक
पटना: बाहरी राज्य के खिलाड़ियों का फर्जी अथवा फर्जी पते पर बनवाये गये कागजात सहित सेलेक्सन में हो रहे भ्रष्टाचार आदि की सुनवाई करते हुए शिकायतकर्ता आदित्य वर्मा, रणजी खिलाड़ी याजस्वी ऋषभ और प्रतीक कुमार सिंह के याचिका पर सुनवाई करते हुए बीसीए लोकपाल ने शनिवार तक टीम के चयन पर रोक लगा दी है।

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के द्वारा बिहार किक्रेट एसोसिएशन (बीसीए) के लिए नियुक्त लोकपाल एल नागेश्वर राव (पूर्व न्यायाधीश-सर्वोच्च न्यायालय) के समक्ष बीसीए के द्वारा सेलेक्सन में किये जा रहे भ्रष्टाचार पर दाखिल पांच मामलों की सुनवाई चल रही है।



सुनवाई के बाद लोकपाल ने बीसीए को सभी मामलों पर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया और इस मामलें को 9 अक्टूबर को शाम 6 बजे से सुनने को फिक्स कर दिया। उक्त जानकारी आदित्य वर्मा ( शिकायतकर्ता) द्वारा दी गई है।




Post Comment