Loading Now
×

वीनू मांकड़ ट्रॉफी में बिहार को केरल के खिलाफ VJD मेथड से मिली हार

पटना : वीनू मांकड़ ट्रॉफी के तहत आज केरल बनाम बिहार का मुकाबला CAP ग्राउंड 3, पुडुचेरी में खेला गया। बारिश से प्रभावित इस मुकाबले में VJD मेथड के आधार पर बिहार को 9 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

बिहार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया, लेकिन टीम निर्धारित 50 ओवर पूरे नहीं खेल सकी और 43.3 ओवर में 113 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। बिहार की ओर से अमर कुमार ने 32 रन की नाबाद पारी खेली जबकि अंकुश राय ने 23 रन का योगदान दिया। इसके अलावा आर्यन सिंह ने 11 रन और अंकित कुमार ने 9 रन बनाए।

केरल की गेंदबाजी में मिधून एम सबसे प्रभावी रहे जिन्होंने 10 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट चटकाए। उनके अलावा संगीथ सागर वी ने 2 विकेट लिए, जबकि अमय मनोज, मोहम्मद इनान और अश्लीन को 1-1 विकेट मिला।

लक्ष्य का पीछा करते हुए केरल ने 17.3 ओवर में 1 विकेट खोकर 97 रन बना लिए, जिसके बाद बारिश के कारण मुकाबला रोकना पड़ा। संशोधित लक्ष्य के अनुसार केरल ने मैच 9 विकेट से अपने नाम कर लिया। बल्लेबाजी में जोबीन पी. जॉबी ने 30 रन, संगीथ सागर वी ने नाबाद 33 रन और रोहित के आर ने नाबाद 26 रन बनाए।

बिहार की ओर से अंकुश राय ने 6 ओवर में 26 रन देकर 1 विकेट लिया, लेकिन अन्य गेंदबाजों को सफलता नहीं मिली। बिहार का अगला मुकाबला 15 अक्टूबर को सौराष्ट्र के खिलाफ पुडुचेरी में खेला जाएगा।

 

Post Comment