Loading Now
×

सीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी में विदर्भ ने बिहार को हराया

Patna : बीसीसीआई द्वारा आयोजित सीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के तहत आज इस बिंद्रा क्रिकेट स्टेडियम, पीसीए मोहाली में बिहार और विदर्भ के बीच मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में बिहार टीम को 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

बिहार टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन टीम निर्धारित 20 ओवर पूरे नहीं खेल सकी और 19.2 ओवर में 90 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। बल्लेबाजी में कप्तान प्रगति सिंह ने संयमित और प्रभावी खेल दिखाते हुए 37 गेंदों में 1 चौका और 2 छक्कों की मदद से 39 रन बनाए। उनके अलावा पी. प्रिया ने 17 रन और हर्षिता ने 14 रन का योगदान दिया।

विदर्भ की गेंदबाजों ने बिहार की बल्लेबाजी को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। आर्य पी. गोहाने ने 4 ओवर में 19 रन देकर 2 विकेट, ऐ. एस. बहेनवाल ने 3.2 ओवर में 8 रन देकर 2 विकेट, श्रेया श्रीकांत लांजेवार ने 4 ओवर में 9 रन देकर 2 विकेट, एन. टी. कोहले ने 3 ओवर में 20 रन देकर 2 विकेट और मोना को 2 ओवर में 18 रन देकर 1 विकेट प्राप्त हुआ।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी विदर्भ की टीम ने आक्रामक शुरुआत करते हुए मात्र 7.3 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 93 रन बना कर मुकाबला अपने नाम कर लिया। बल्लेबाजी में कप्तान डी. डी. कसत ने 37 गेंदों में 17 चौके और 2 छक्के की मदद से नाबाद 88 रन की प्रभावी पारी खेली, जबकि रिद्धि ने 5 रन बनाकर उनका साथ दिया।

बिहार की गेंदबाजी को इस मैच में कोई सफलता नहीं मिली। टीम को अब अपने अगले मुकाबले में मजबूत वापसी की उम्मीद रहेगी। बिहार का अगला मैच 17 अक्टूबर को मुंबई के खिलाफ मोहाली में ही खेला जाएगा।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment