सीनियर महिला टी20 ट्रॉफी : मुम्बई ने बिहार को 8 विकेट से हराया
पटना : सीनियर महिला टी20 ट्रॉफी में आज बिहार और मुम्बई के बीच मुकाबला पीसीए न्यू क्रिकेट स्टेडियम, ग्राउंड बी, न्यू चंडीगढ़ में खेला गया। इस मुकाबले में मुम्बई ने बिहार को 8 विकेट से हराया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बिहार की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 92 रन बनाए। बिहार की ओर से हर्षिता ने 19 रन, कप्तान प्रगति सिंह ने 17 रन, आर्या ने 17 रन, भाब्या ने नाबाद 13 रन और पी प्रिया ने नाबाद 9 रन का योगदान दिया। जबकि प्रीति ने 7 रन और यशिता सिंह ने 8 रन बनाए।

मुम्बई की गेंदबाजी में सायली सटघरे ने 4 ओवर में 17 रन देकर 1 विकेट, जान्हवी ने 4 ओवर में 10 रन देकर 2 विकेट और सौम्या सिंह ने 4 ओवर में 11 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। अन्य किसी बल्लेबाज का ख़ास योगदान नहीं मिल पाया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुम्बई की टीम ने 9.5 ओवर में 2 विकेट पर 93 रन बनाकर जीत दर्ज की। मुम्बई की ओर से कप्तान हुमेरा काज़ी ने 39 गेंदों पर 13 चौकों की मदद से 64 रन की प्रभावी पारी खेली। सिमरन शैख ने 8 रन, जबकि रिया चौधरी ने नाबाद 4 रन और इरा जाधव ने नाबाद 8 रन बनाए।
बिहार की ओर से पी प्रिया ने 4 ओवर में 19 रन देकर 1 विकेट और आर्या ने 1.5 ओवर में 27 रन देकर 1 विकेट लिया।
बिहार की टीम अब अपना अगला मुकाबला 19 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर के खिलाफ खेलेगी।
सादर,
बिहार क्रिकेट एसोसिएशन



Post Comment