बिहार क्रिकेट में एक और चुनाव 16 नवंबर को, देखें
पटना: बिहार क्रिकेट संघ का एक और चुनाव होने जा रहा है. बीसीए से सम्बद्ध मूल जिला संघों के प्रतिनिधियों के द्वारा आम सभा में नियुक्त चुनाव अधिकारी के द्वारा 16 नवंबर को चुनाव हेतु अधिसूचना जारी कर दिया है। यह जानकारी मूल जिला संघों की आम सभा में गठित त्रि-सदस्यीय कमिटी के चेयरमैन नवीन जमुआर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि प्रबंधन समिति और गवर्निंग काउंसिल के कुल आठ पदों पर चुनाव कराये जायेंगे।

चुनाव अधिकारी के द्वारा जारी चुनाव संबन्धित कार्यक्रम में 30 अक्टूबर को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट का प्रकाशन तथा 4 नवंबर को फाइनल वोटर लिस्ट जारी किया जाएगा। नॉमिनेशन 6 नवंबर से और मतदान 16 नवंबर को होगा।




Post Comment