बिहार महिला अंडर-19 टी-20 टीम औरंगाबाद के लिए रवाना, 26 अक्टूबर से शुर होगा मुकाबला
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की महिला अंडर-19 टी-20 टीम आज सुबह औरंगाबाद (महाराष्ट्र) के लिए रवाना हो गई, जहां टीम आगामी बीसीसीआई द्वारा आयोजित टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी। टीम को बीसीए पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं देते हुए विदा किया।

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) ने पूरी टीम को आगामी मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं दी हैं और विश्वास जताया है कि खिलाड़ी अपने प्रभावी प्रदर्शन से बिहार का गौरव बढ़ाएंगी।

बिहार की टीम की कमान पूर्वी चंपारण की अक्षरा गुप्ता के हाथों में होगी, जबकि सिवान की जूली कुमारी उपकप्तान के रूप में टीम का नेतृत्व संभालेंगी। टीम में विभिन्न जिलों से चयनित खिलाड़ी शामिल हैं, जिन्होंने अपने प्रभावी प्रदर्शन के दम पर जगह बनाई है।

टीम के साथ कोच ज़ीशान बिन वसी, सहायक कोच राखी सिन्हा, एस एंड सी कोच अनु कुमारी और फिजियोथेरेपिस्ट निकिता कुमारी टीम का मार्गदर्शन करेंगी।
बिहार टीम के मुकाबलों का कार्यक्रम इस प्रकार है –
26 अक्टूबर – आंध्र प्रदेश बनाम बिहार
27 अक्टूबर – बिहार बनाम पुदुचेरी
29 अक्टूबर – बिहार बनाम पंजाब
31 अक्टूबर – बिहार बनाम उत्तराखंड
02 नवंबर – बिहार बनाम तमिलनाडु



Post Comment