Loading Now
×

रणजी ट्रॉफी : बिहार बनाम मणिपुर का बारिश के कारण रहा ड्रॉ

पटना : रणजी ट्रॉफी सीजन 2025-26 में खेले जा रहे मणिपुर बनाम बिहार मुकाबले को लगातार बारिश के कारण ड्रा घोषित कर दिया गया। गोकुलभाई सोमाभाई पटेल स्टेडियम, नाडियाद में आयोजित इस मैच में मौसम ने पूरे खेल को प्रभावित किया, जिससे दोनों टीमों को खेल का पूरा समय नहीं मिल सका।

मैच के पहले दिन कुछ समय तक खेल संभव हो सका, लेकिन दूसरे दिन से शुरू हुई लगातार वर्षा के कारण ग्राउंड गीला रहा और अंपायरों को खेल रोकना पड़ा। तीसरे और चौथे दिन भी हालात में सुधार नहीं हो पाया, जिसके चलते मैच को अंततः ड्रा घोषित करना पड़ा।

बिहार कि टीम ने मैच के लिए पूरी तैयारी की थी, लेकिन मौसम की बाधा के चलते खिलाड़ियों को अपने प्रदर्शन का पूरा अवसर नहीं मिल सका। बीसीए ने कहा कि टीम आने वाले मुकाबलों पर पूरा ध्यान केंद्रित कर रही है और अगले मैच में बेहतर प्रदर्शन के लक्ष्य के साथ उतरेगी।

Post Comment