Loading Now
×

मेघालय की रणजी टीम पटना पहुंची,BCA लाइजनिंग ऑफिसर रूपक कुमार ने किया स्वागत

पटना, 29 अक्टूबर 2025: बीसीसीआई द्वारा आयोजित रणजी ट्रॉफी 2025-26 सीजन के तीसरे मुकाबले के लिए मेघालय की रणजी टीम आज पटना पहुंची। टीम का आगमन पटना एयरपोर्ट पर हुआ, जहां बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के लाइजनिंग ऑफिसर रूपक कुमार ने खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ का गर्मजोशी से स्वागत किया।

 

मेघालय की टीम आगामी मुकाबले में 01 नवंबर से बिहार के खिलाफ मोईन-उल-हक़ स्टेडियम, पटना में उतरेगी। यह मुकाबला रणजी ट्रॉफी प्लेट ग्रुप में दोनों टीमों के लिए अहम माना जा रहा है। मैच से पूर्व मेघालय की टीम 30 और 31 अक्टूबर को पटना में अभ्यास सत्र में हिस्सा लेगी ताकि पिच और स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप अपनी रणनीति तैयार कर सके।

 

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने मेघालय टीम के आगमन पर उनका स्वागत करते हुए खेल भावना और प्रतिस्पर्धात्मक क्रिकेट की उम्मीद जताई है। बीसीए ने यह भी कहा कि पटना के दर्शकों को एक उपयोगी और रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा। हालांकि इस मुकाबले का आनंद दशर्क स्टेडियम में बैठ कर नहीं उठा पाएंगे।

Post Comment