रणजी ट्रॉफी : झारखंड और नागालैंड के बीच मैच बारिश के कारण बाधित
रांची : जेएससीए स्टेडियम में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी मुकाबले नागालैंड के खिलाफ पहले दिन का मैच खेलते हुए झारखंड की टीम ने खेल खत्म होने तक नागालैंड के खिलाफ 2 विकेट खोकर 91 रन बना लिए थे।

शिखर मोहन 42* और कप्तान विराट सिंह 16* रन बनाकर खेल रहे है। झारखंड के प्रारंभिक बल्लेबाज शरणदीप सिंह आज विकेट पर ज्यादा देर टिक नहीं पाए और 22 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

वही नागालैंड के लिए जोनाथन रोंगेसेन तथा सौरभ कुमार को 1 – 1 विकेट प्राप्त हुआ।खराब मौसम के कारण आज मैच विलम्ब से शुरू हुआ और सिर्फ 31 ओवर का ही खेल हो पाया।



Post Comment