Loading Now
×

राष्ट्रीय जूनियर ताइक्वांडो चैंपियनशिप बिहार के राजकुमार को रजत, वरुण व निर्जल को कांस्य

  • राष्ट्रीय जूनियर ताइक्वांडो चैंपियनशिप बिहार के राजकुमार को रजत, वरुण व निर्जल को कांस्य
  • बिहार ने इस चैंपियनशिप दो रजत समेत पांच पदक अपने नाम किया

पटना, 2 नवंबर। बेंगलुरु में चल रही 42वीं राष्ट्रीय जूनियर कयोरुगी एवं 15वीं राष्ट्रीय जूनियर पूमसे ताइक्वांडो चैंपियनशिप के अंतिम दिन बिहार के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 1 रजत व 2 कांस्य पदक जीता है।

 

यह जानकारी देते हुए बिहार ताइक्वांडो संघ के महासचिव राजेश कुमार साहू ने बताया कि बिहार ने इस चैंपियनशिप में कुल पांच पदक (2 रजत व 3 कांस्य पदक अपने नाम किया है।

अंतिम दिन बिहार ने क्योरुगी के ओवर-78 किलोग्राम वर्ग में राजकुमार ने रजत पदक जीता। अंडर-48 किलोग्राम वजन वर्ग में वरुण कुमार ने कांस्य और अंडर-51 किलोग्राम में निर्जल कुमार ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

 

इसके पहले पूमसे बालक एकल में ओशो राज ने रजत और क्योरुगी बालक अंडर-45 किलोग्राम वजन वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया था।

 

पदक विजेता खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों को बिहार ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष शशिवाला बदानी, संयुक्त सचिव समता राही, कोषाध्यक्ष मनीष चंद्र राय, उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार, अरुण कुमार, संयुक्त सचिव नंदू कुमार, कार्यकारिणी सदस्य कमल कुमार पटेल, धर्मेंद्र कुमार समेत बिहार ताइक्वांडो संघ के पदाधिकारियों ने बधाई दी है।

 

Post Comment