Loading Now
×

रणजी ट्रॉफी : बिहार ने बनाए सिक्किम के खिलाफ़ 265 रन, सूरज का रणजी में डेब्यू

पटना : रणजी ट्रॉफी प्लेट ग्रुप के मुकाबले में बिहार टीम ने पहले दिन अपनी पहली पारी में 265 रन बनाते हुए सिक्किम के सामने एक सधी हुई चुनौती रखी। दिन का खेल समाप्त होने तक सिक्किम ने बिना किसी नुकसान के 13 ओवर में 14 रन बना लिए थे और वह बिहार से 251 रन पीछे है।

 

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बिहार ने 77.4 ओवर में 265 रन बनाकर आल आउट हो हो गई. कुमार रजनीश (19) और आयुष लोहारुका (63) कप्तान सकीबुल गनी ने भी टीम की ओर से प्रभावी प्रदर्शन किया और 74 गेंदों में 66 रन की पारी खेली, जिसमें 8 चौके शामिल थे। उनके साथ आयुष लोहारुका ने तीसरे विकेट के लिए 100 रनों की उपयोगी साझेदारी की। मध्यक्रम में बिपिन सौरभ (22), सूरज कश्यप (21) और हिमांशु सिंह (40) ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।

 

सिक्किम की ओर से सबसे सफल गेंदबाज अंकुर रहे, जिन्होंने 26 ओवर में 81 रन देकर 5 विकेट हासिल किए। उनके अलावा ली योंग लेप्चा ने 3 विकेट और क्रांति कुमार ने 2 विकेट अपने नाम किए।

 

सिक्किम की पारी की शुरुआत धीमी रही। स्टंप्स तक ए. बी. रजे़रा (8 रन, 41 गेंद) और निलेश लामिछाने (6 रन, 37 गेंद) बिना आउट हुए क्रीज पर डटे रहे। बिहार की ओर से साकिब हुसैन, शुभम, हिमांशु सिंह, अमोद यादव और सूरज कश्यप ने गेंदबाजी की, लेकिन पहले दिन कोई विकेट हासिल नहीं हो सका।

पहले दिन का खेल समाप्त होने पर सिक्किम का स्कोर 13 ओवर में बिना किसी नुकसान के 14 रन रहा और वह अभी भी बिहार की पहली पारी से 251 रन पीछे है।

 

*संक्षिप्त स्कोरकार्ड:*

बिहार पहली पारी: 265 (आयुष लोहारुका 63, सबा गनी 66, हिमांशु सिंह 40; अंकुर 5/81, ली योंग लेप्चा 3/52)

सिक्किम पहली पारी: 14/0 (ए. बी. रजे़रा 8*, निलेश लामिछाने 6*)

 

स्थिति: पहले दिन का खेल समाप्त – सिक्किम 251 रन से पीछे।

Post Comment