बिहार दिव्यांग क्रिकेट टीम का चयन सफलतापूर्वक खगड़िया में संपन्न।
खगड़िया : रविवार 9 नवंबर को खगड़िया के जे.एन.के.टी. स्टेडियम में बिहार दिव्यांग क्रिकेट टीम के चयन हेतु ओपन ट्रायल रखा गया था। उद्धाटन में डा.अमित कुमार आनंद एवं सदानंद प्रसाद (पूर्व सचिव खगड़िया जिला क्रिकेट संघ) और संतोष कुमार (संयुक्त सचिव) के द्वारा खिलाड़ी को परिचय दिया।

डिफरेंटली एबल्ड क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बिहार के मध्य बिहार कोर्डिनेटर दीपक कुमार ने बताया की जिसमे विभिन्न ज़िलों से 45 खिलाडियों ने भाग लिया जिसमे 36 खिलाड़ियों का चयन कर आगामी बिहार दिव्यांग क्रिकेट चैंपियनशिप जो की 15-16 नवंबर को बाढ़, पटना में भाग लेने हेतु बुलाया गया हैं।

बिहार दिव्यांग चैंपियनशिप में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाडी दिसंबर में जोनल और नेशनल टूर्नामेंट में भाग लेने जाएगी.। इस ओपन ट्रायल में खगड़िया जिला क्रिकेट सचिव देवराज कुमार, बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अंपायर दीपक कुमार, मनोहर कुमार, बिनोद झा जे.एन.के.टी. क्रिकेट अकादमी के कोच विश्वजीत गोपाला की देख रेख में संपन्न हुवा। इसके लिये डिफरेंटली एबल्ड क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ बिहार ने इनका आभार एवं स्वागत किया।



Post Comment