दिव्यांशी क्रिकेट एकेडमी बना मुजफ्फरपुर अंडर-16 जिला क्रिकेट लीग चैंपियन
- मुजफ्फरपुर अंडर 16 जिला क्रिकेट लीग में बबलू इलेवन क्रिकेट क्लब को 111 रनों के बड़े अंतर से हराया।
- प्रेम हुए मैन ऑफ द मैच , खेली 80 रनों की शानदार पारी।
- रिशित ने भी 4 विकेट झटके वही 19 रन अपनी टीम के लिए बनाए।
मुजफ्फरपुर: जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंडर 16 जिला क्रिकेट लीग के बेस्ट ऑफ थ्री मुकाबले के अंतर्गत दिव्यांशी क्रिकेट अकादमी ने बबलू 11 क्रिकेट क्लब को 111 रनों से हराकर चैंपियनशिप पर कब्जा कर लिया है आज खेले गए।

मैच में स्थानीय ई टी सी के मैदान में दिव्यांशी क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर के मैच में 7 विकेट खोकर 214 रन बनाए जिसमें प्रेम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 80 रनों की तेज तर्रार पारी खेली वहीं रोहण मिश्रा ने 29 ऋषित ने 19 दिलशाद ने 17 रवि ने नवाद 17 एवं आमिर ने 11 रन अपनी टीम के लिए बनाए गेंदबाजी में बबलू इलेवन क्रिकेट क्लब के तरफ से पृथ्वी ने सर्वाधिक तीन विकेट झटके वहीं आयुष आनंद ने दो मानस ने एक एवं आशुतोष ने एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त की ।

जवाब में खेलने उतरी बबलू इलेवन क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 22 ओवर में सभी विकेट खोकर 111 रन ही बना सकी ।जिसमें बबलू इलेवन क्रिकेट क्लब के तरफ से मानस ने सर्वाधिक 46 रन बनाए वहीं आशुतोष ने 25 एवं आयुष ने 12 रन अपनी टीम के लिए बनाया ।
गेंदबाजी में दिव्यांशी क्रिकेट अकादमी के तरफ से ऋषित ने जबर्दस्त गेंदबाजी करते हुए चार महत्वपूर्ण विकेट झटके वहीं दिलशाद में एक अमर ने एक बबलू ने एक एवं आयुष ने एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त की ।
आज के इस मैच के मैन ऑफ द मैच दिव्यांशी क्रिकेट अकादमी के प्रेम को दिया गया इस मैच में निर्णायक की भूमिका में स्टेट पैनल अंपायर सनी वर्मा एवं रवि कुमार थे।



Post Comment