Loading Now
×

पुरुष अंडर-23 स्टेट ‘ए’ ट्रॉफी: चंडीगढ़ ने बिहार को 215 रनों से हराया

पटना : पुरुष अंडर-23 स्टेट ‘ए’ ट्रॉफी के मुकाबले में आज जेएससीए ओवल ग्राउंड, रांची में खेले गए मैच में बिहार को चंडीगढ़ के हाथों 215 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

 

चंडीगढ़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 428 रन बनाए। टीम की ओर से दिपेंदर कुश ने 95 गेंदों पर 93 रन और देवांग कौशिक ने 52 गेंदों पर 87 रन बनाए। राघव वर्मा ने 74 गेंद में 59 रन और कप्तान आरुष भंडारी ने भी तेजतर्रार 46 रन (22 गेंद) जोड़े, जबकि अभिषेक सिंह ने मात्र 15 गेंदों में 50 रन बनाकर पारी को गति दी जिसमे 4 चौके और 5 छक्के शामिल थे। चंडीगढ़ की पारी 50वें ओवर में 428 रन पर समाप्त हुई।

 

बिहार की ओर से बदल कनौजिया ने 10 ओवर में 94 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि सुमन कुमार और आकाश राज ने 2-2 विकेट तथा नमन गौरव को एक विकेट हासिल किए।

 

लक्ष्य का पीछा करते हुए बिहार की शुरुआत अच्छी रही। ओपनर फहीम अनवर ने 55 गेंदों में 64 रन और कुमार श्रेय ने 57 गेंदों में 67 रन बनाए। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 116 रनों की साझेदारी हुई। लेकिन इसके बाद टीम की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई और पूरी टीम 36.5 ओवर में 213 रनों पर सिमट गई।

 

चंडीगढ़ की ओर से देवांग कौशिक ने गेंदबाजी में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 8.5 ओवर में मात्र 25 रन देकर 5 विकेट झटके। जसकीरत सिंह मेहरा ने 2 विकेट लिए तथा साहिबजीत बेल्लिंग और राघव वर्मा को एक-एक विकेट मिला

 

इस जीत के साथ चंडीगढ़ ने टूर्नामेंट में अपने अभियान को मजबूत किया, जबकि बिहार को आगामी मुकाबलों में वापसी के लिए अपने प्रदर्शन में सुधार करने की जरूरत होगी।

 

Match Details

Tournament : MENS U23 STATE A TROPHY ELITE

Match : Bihar vs Chandigarh

Toss : Chandigarh won the Toss and elected to bat

Venue : JSCA Oval Ground, Ranchi

On-Field Umpires : K Prabhakar Rao, Ghanasyam Prabhu

Referee : Altaf Aziz Merchant

Result : Chandigarh Won By 215 Runs

Post Comment