Loading Now
×

रणजी ट्रॉफी : मिजोरम के खिलाफ़ बिहार की मजबूत शुरुआत, मंगल व आयुष का नाबाद शतक

पटना : मोईन-उल-हक स्टेडियम, पटना में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी प्लेट ग्रुप के मुकाबले के दूसरे दिन बिहार ने अपनी पहली पारी में प्रभावी और नियंत्रित बल्लेबाजी करते हुए 47 ओवर में 240 रन पर 1 विकेट बनाकर मैच को संतुलन में ला दिया। टीम अब भी मिजोरम के पहली पारी के स्कोर 509 रन से 269 रन पीछे है, लेकिन दोनों ओपनरों की उपयोगी पारियों ने बिहार को मैच में मजबूती दी है।

 

मिजोरम ने अपनी पहली पारी में 136.5 ओवर में 509 रन बनाए। टीम की ओर से अरमान जाफर ने 271 गेंदों में 17 चौके और 3 छक्कों की मदद से 193 रनों की प्रभावी पारी खेली। कप्तान थैंकहूमा ने 187 गेंदों में 101 रन बनाए। वहीं जेहू एंडरसन ने 62 और साहिल रेजा ने 102 गेंदों में 70 रनों का योगदान दिया। मिजोरम की ओर से सबसे बड़ी साझेदारी 140 रनों की रही जो साहिल रेजा और अरमान जाफर के बीच बनी।

 

बिहार की ओर से गेंदबाजी में मलय राज ने 22 ओवर में 91 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। खालिद ने 22 ओवर में 80 रन देकर 3 विकेट झटके। हिमांशु सिंह ने 32 ओवर में 108 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि अमोद यादव ने 15.5 ओवर में 62 रन देकर 1 विकेट अपने नाम किया। सुरज कश्यप ने 18 ओवर में 58 रन देकर एक सफलता हासिल की।

 

लंबे स्कोर के जवाब में बिहार ने शुरुआत मजबूत की। महरूर ने 127 गेंदों में 13 चौके और 2 छक्कों की मदद से 101 रन बनाकर नाबाद लौटे। दूसरे छोर पर आयुष लोहारूका ने 145 गेंदों में 22 चौकों के साथ 117 रनों की उपयोगी पारी खेलते हुए टीम को 240 तक पहुंचाया। दोनों बल्लेबाजों के बीच 225 रनों की प्रभावी और महत्वपूर्ण साझेदारी ने बिहार को लक्ष्य के करीब लाने में अहम भूमिका निभाई।

 

बिहार का एकमात्र विकेट कुमार रजनीश का गिरा, जो 12 गेंदों में 13 रन बनाकर के वानरोतलिंगा की गेंद पर बोल्ड हुए। मिजोरम की ओर से वानरोतलिंगा ने 9 ओवर में 36 रन देकर 1 विकेट लिया।बिहार की पहली पारी की बल्लेबाजी ने टीम को प्रतियोगिता में बनाए रखा है और तीसरे दिन टीम के बल्लेबाजों से एक और प्रभावी प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment