Loading Now
×

रणजी ट्रॉफी : बिहार ने मिजोरम के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच में मजबूत स्थिति बनाई

पटना, 18 नवंबर: बिहार ने मिजोरम के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच के तीसरे दिन शनिवार को मजबूत स्थिति बना ली है। मोइन-उल-हक स्टेडियम में खेले जा रहे बिहार बनाम मिजोरम के इस मैच में बिहार ने अपनी पहली पारी में 522 रन बनाए हैं, जबकि मिजोरम ने अपनी पहली पारी में 136.5 ओवर में 509 रन बनाया था।

 

बिहार की ओर से आयुष लोहारूका ने शानदार शतक बनाया, उन्होंने 172 गेंदों में 136 रन बनाए जिसमें 26 चौके शामिल है। इसके अलावा, मंगल महरौर ने 133 गेंदों में 102 रन बनाया जिसमें 13 चौका 2 छक्का शामिल है। सुराज कश्यप ने 131 गेंदों में 73 रन, खालिद ने 108 गेंदों में 59 रन, बिपिन सौरभ ने 105 गेंदों में 47 रन, हिमांशु सिंह ने 74 गेंदों में 49 रन, अमोद यादव ने 21 गेंदों में 7 रन, सुमन कुमार ने 17 गेंदों में 2 रन और मलय राज ने 14 गेंदों में 0 रन बनाए।

 

बिहार के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया, जिससे टीम ने 136.3 ओवर में 522 रन बनाए। मिजोरम की ओर से मरेमा ने 40.3 ओवर में 153 रन देकर 3 विकेट, डी वैनरोटलिंगा ने 26 ओवर में 104 रन देकर 2 विकेट, बॉबी ने 27 ओवर में 94 रन देकर 2 विकेट, कार्तिक सी ए ने 17 ओवर में 69 रन देकर 1 विकेट और जी लालबियाकवेला ने 21 ओवर में 72 रन देकर 1 विकेट लिया।बिहार के पास अब 13 रनों की बढ़त है।

Post Comment