राज्य जूनियर बॉल बैडमिंटन 19 दिसंबर से
पटना : बिहार बॉल बैडमिंटन संघ एवं पूर्वी चम्पारण जिला बॉल बैडमिंटन संघ के संयुक्त तत्वावधान में विद्यापति पब्लिक स्कूल पदुमकेर,पताही ( पूर्वी चम्पारण ) में 32वीं बिहार राज्य जूनियर बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप ( बालक व बालिका ) का आयोजन 19 से 21 दिसंबर तक किया जायेगा।

जिसमें राज्य बॉल बैडमिंटन संघ से मान्यता प्राप्त जिलों व संस्थानों की टीमें भाग लेंगी। इस बात की जानकारी देते हुए बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर ने बताया कि चैंपियनशिप को सफल बनाने हेतु विद्यापति पब्लिक स्कूल पताही पूर्वी चम्पारण के चेयरमैन विद्यापति झा,निदेशक प्रभाष रंजन,प्राचार्या मीतूलता झा,अमन कुमार,सोनू खान,जिला बॉल बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष रूपेश कुमार अकेला एवं जिला सचिव दीपक सिंह कश्यप के देखरेख में तैयारी शुरू कर दी गयी है। प्रातियोगिता के सफल आयोजनार्थ आयोजन समिति का गठन शीघ्र किया जायेगा।

श्री शंकर ने यह भी बताया कि चैंपियनशिप में भाग लेने वाले बालक व बालिका खिलाड़ियों का जन्मतिथि 02-01-2006 को या उसके बाद होना चाहिए। चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन तमिलनाडु में जनवरी के दूसरे सप्ताह में आयोजित होने वाली 71वीं जूनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप ( बालक व बालिका ) में बिहार टीम की ओर से सहभागिता करेंगे।



Post Comment