सारण जिला सिनियर क्रिकेट लीग का शानदार आगाज,सहवाग क्रिकेट क्लब गरखा विजयी
छपरा : आज दिनांक 20/11/2025 को राजेन्द्र स्टेडियम छपरा में सारण जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में सारण जिला सिनियर क्रिकेट लीग प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ आज के मुख्य अतिथि होटल अमृतांस के ऑनर अमितेश रंजन ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किए।

आज का मैच सहवाग क्रिक्ट क्लब गरखा बनाम वीआईपी क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया जिसमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सहवाग क्रिकेट क्लब गरखा ने 25 ओवर में 225 रन बनाकर ऑल आउट हो गई जिसमें विक्रम रॉय 41 विषजीत कुमार 33 तौकीर आलम 32 रनों का योगदान दिया गेंदबाजी करते हुए वीआईपी क्रिकेट क्लब के तरफ से एमडी रजा 4 रजनीश 3 अर्पित कुमार 2 विकेट लिए।

जवाब में खेलने उतरी वीआईपी क्रिकेट क्लब 26.5 ओवर में पुरी टीम 168 रनों पर सिमट गई जिसमें अर्पित कुमार 28 सचिन यादव 22 पियूष यादव 25 शिव 20 दिव्या प्रकाश 15 रन बनाए गेंदबाजी करते हुए सहवाग क्रिकेट क्लब गरखा के तरफ से एमडी रजा 4 रमन सिंह 2 रजनीश 3 तौकीर आलम 1 विकेट लिए ये मैच सहवाग क्रिकेट क्लब गरखा ने वीआईपी क्रिकेट क्लब को 57 रनो से हराया।
इस अवसर पर बिहार क्रिकेट संघ के पूर्व उपाध्यक्ष विभूति नारायण शर्मा, पॉल इस्माल ,डॉ सुरेश प्रसाद सिंह , संजय कुमार सिंह, राजन प्रसाद यादव , राजू नयन शर्मा, रवि राय, रमेश कुमार सिंह, धर्मेंद्र कुमार , कैशर अनवर, राजेश राय, कुन्दन शर्मा ,शिवम सिंह इत्यादि लोग मौजूद थे



Post Comment