पुरुष अंडर-23 स्टेट ए ट्रॉफी: आकाश का नाबाद 113 रन पर रोमांचक मुकाबले में पंजाब जीता
पटना : टौरियन वर्ल्ड स्कूल ग्राउंड (Taurian World School Ground) रांची में खेले गए पुरुष अंडर-23 स्टेट ए ट्रॉफी एलिट वन-डे मुकाबले में बिहार ने प्रभावी और उपयोगी प्रदर्शन किया, लेकिन बेहद रोमांचक मुकाबले में पंजाब ने 11 रन से जीत दर्ज की। पूरे मैच में बल्लेबाज़ी और गेंदबाज़ी दोनों विभागों में बिहार ने परिस्थितियों के अनुसार खेलते हुए मुकाबले को संतुलित बनाए रखा, हालांकि अंतिम ओवरों में लक्ष्य हासिल करने से टीम थोड़ी दूर रह गई।

इस मैच के लिए दोनों टीमों ने मैदान पर जमकर अभ्यास किया था, जिसका असर उनके खेल में साफ दिखा। बिहार की बल्लेबाज़ी ने मजबूत तालमेल के साथ 371 रन का उपयोगी स्कोर खड़ा किया।
पंजाब की पारी: 382 रन, 7 विकेट, 50 ओवर
पंजाब ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 382 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। उनकी सबसे महत्वपूर्ण साझेदारी 226 रन की रही, जिसने पारी को मजबूत आधार दिया।

*बल्लेबाज़ी प्रदर्शन*
देव अमृतपाल सिंह – 111 रन, 117 गेंद, 15 चौके, 1 छक्का,
हरजस सिंह तंदन – 135 रन, 106 गेंद, 9 चौके, 11 छक्के,
युवी – 21 रन, 26 गेंद
एमनजोत सिंह चहल – 20 रन, 14 गेंद
मयंक गुप्ता – 28 रन, 14 गेंद
ऋधम सत्यावान – 15 रन, 10 गेंद
ध्रुव राहुल जिंदल – 26 रन, 10 गेंद
गर्व कुमार – नाबाद 5 रन
कुल योग – 382/7 (50 ओवर)
*बिहार की ओर से गेंदबाज़ी*
कुमार श्रेय – 10 ओवर, 1 मेडन, 57 रन, 2 विकेट
सुधांशु कुमार – 6 ओवर, 61 रन, 2 विकेट
उत्तकर्ष कुमार – 10 ओवर, 69 रन, 1 विकेट
बादल कनौजिया – 10 ओवर, 1 मेडन, 64 रन, 1 विकेट
आदित्य शिवम – 5 ओवर, 39 रन, 1 विकेट
एम डी याकूब – 7 ओवर, 62 रन
पृथ्वी राज – 2 ओवर, 23 रन
*बिहार की पारी: 371 रन, 5 विकेट, 50 ओवर*
लक्ष्य का पीछा करते हुए बिहार ने शुरुआत में कुछ विकेट गंवाए, लेकिन फिर कप्तान आकाश राज और कुमार श्रेय की साझेदारी ने पारी को मजबूती दी और मुकाबले को पूरी तरह से रोमांचक बनाए रखा।
*बल्लेबाज़ी प्रदर्शन*
प्रशांत कुमार – 3 रन, 18 गेंद
अंकुश – 27 रन, 21 गेंद, 6 चौके
फहीम अनवर – 23 रन, 28 गेंद, 4 चौके
आकाश राज – नाबाद 133 रन, 112 गेंद, 10 चौके, 6 छक्के
पृथ्वी राज – 67 रन, 40 गेंद, 4 चौके, 5 छक्के
उत्तकर्ष कुमार – 25 रन, 24 गेंद
कुमार श्रेय – नाबाद 77 रन, 58 गेंद, 8 चौके, 2 छक्के
कुल योग – 371/5 (50 ओवर)
*पंजाब के गेंदबाज़*
गर्व कुमार – 10 ओवर, 1 मेडन, 63 रन, 2 विकेट
राहुल उप्पल – 8 ओवर, 78 रन, 1 विकेट
एमनजोत सिंह चहल – 10 ओवर, 65 रन, 1 विकेट
हरजस सिंह तंदन – 10 ओवर, 74 रन
कार्तिक चड्ढा – 7 ओवर, 45 रन
युवराज मान – 5 ओवर, 41 रन, 1 विकेट
बिहार ने पूरे मुकाबले में प्रभावी और उपयोगी खेल दिखाया। कप्तान आकाश राज की नाबाद 133 रन की पारी और कुमार श्रेय की 77 रन की उपयोगी पारी ने टीम को जीत के बेहद करीब पहुंचाया। टीम की रन गति लगातार बढ़ती रही और लक्ष्य मैच के आखिरी क्षणों तक पहुंच में बना रहा।
आखिरकार 11 रन की कमी से टीम को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन प्रदर्शन आत्मविश्वास बढ़ाने वाला रहा।
*Match Details*
Tournament : MENS U23 STATE A TROPHY ELITE
Match: Bihar vs Punjab
Toss : Punjab won the Toss and elected to bat
Venue : Taurian World School Ground, Ranchi
On-Field Umpires : Vinod Ingle, Anurag Rathaur
Referee : Altaf Aziz Merchant
Result
*Punjab Won By 11 Runs*
सादर,
बिहार क्रिकेट एसोसिएशन



Post Comment