Loading Now
×

तपेन्दू कॉलेज को पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय इंटर कॉलेज बॉल बैडमिंटन का खिताब

पटना : जगत नारायण लाल कॉलेज खगौल, पटना में खेली जा रही पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय बॉल बैडमिंटन प्रातियोगिता के संघर्षपूर्ण फाइनल मुकाबले में तपेन्दू कॉलेज दानापुर ने ए.एन.कॉलेज पटना को 26-35,35-8,35-22 से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया।

एएन कॉलेज को उपविजेता बनने का गौरव प्राप्त हुआ। फाइनल मैच में तपेन्दू कॉलेज की ओर से राहुल,कुंदन,मोनू ने एवं एएन कॉलेज की ओर से रोहित,सत्यम ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया। इससे पूर्व खेले गये महत्वपूर्ण लीग मुकाबले में कॉलेज ऑफ कॉमर्स ने आरपीएस कॉलेज मोकामा को 35-30,35-20 से,एएन कॉलेज ने आरपीएस कॉलेज पटना को 35-15,35-10 से,तपेन्दू कॉलेज ने बीएलपी कॉलेज मसौढ़ी को 35-26,35-22 से,एएन कॉलेज ने एएनएस कॉलेज बाढ़ को 35-13,35-11 से पराजित किया। प्रातियोगिता का तीसरा स्थान एएनएस कॉलेज बाढ़ को प्राप्त हुआ।

फाइनल मैच के उपरांत विजेता व उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों के बीच पुरस्कार वितरण जगत नारायण लाल कॉलेज खगौल के प्रभारी प्राचार्य प्रो.(डॉ.) निखिल कुमार एवं बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव -सह-मुख्य चयनकर्ता गौरी शंकर ने किया। अतिथियों का स्वागत जगत नारायण लाल कॉलेज के खेल प्रभारी डॉ. गिरीजेश नन्दन कुमार ने एवं धन्यवाद ज्ञापन क्रीड़ा कमेटी सदस्य डॉ.राज नारायण सिंह ने किया। मंच संचालन तकनीकी पदाधकारी-सह-चयनकर्ता दीपक सिंह कश्यप ने किया। इस अवसर पर तकनीकी पदाधिकारी -सह- चयनकर्ता श्रीमोद पाठक,सतीश कुमार,अशोक कुमार,श्रीकांत कुमार,खेल समीक्षक डॉ.अरशद इमाम सहित कई खेलप्रेमी उपस्थित थे।

Post Comment