Loading Now
×

बिहार की सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टीम घोषित,वैभव सूर्यवंशी बने उपकप्तान

पटना :बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-26 के लिए सीनियर पुरुष टीम की आधिकारिक घोषणा कर दी है। इस सूची में कुल पंद्रह खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, जिन्हें आगामी घरेलू सत्र में बिहार का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। चयनित खिलाड़ियों की घोषणा 22 नवंबर 2025 को जारी पत्र के माध्यम से की गई।

 

इस टीम की कमान साकिब उल गनी को सौंपी गई है, जबकि वैभव सूर्यवंशी को उप-कप्तान की जिम्मेदारी दी गई है। दोनों खिलाड़ियों पर टीम को सटीक मार्गदर्शन देने और निर्णायक मौकों पर प्रदर्शन को आगे बढ़ाने की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

 

टीम में शामिल प्रमुख बल्लेबाज और ऑलराउंडर जैसे अय्यूष लोहारुका, मंगल महरोर, पियूष कुमार सिंह, आकाष राज और बिपिन सौरभ जैसे नाम शामिल है। वहीं तेज गेंदबाजी और स्पिन विभाग को मजबूती देने के लिए सूरज कश्यप, भानु कुमार, खालिद आलम, अमोद यादव और नवाज़ खान जैसे खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। मोहम्मद इज़्हार भी टीम का हिस्सा हैं, जो मध्यक्रम में स्थिरता प्रदान कर सकते हैं।

 

*सपोर्ट स्टाफ की भूमिका भी हुई स्पष्ट*

टीम के प्रदर्शन को बेहतर बनाने और खिलाड़ियों को तकनीकी व मानसिक रूप से तैयार करने के लिए सपोर्ट स्टाफ की टीम भी घोषित की गई है। आनंद यलविगी को डायरेक्टर क्रिकेट की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि विनायक सामंत मुख्य कोच होंगे। कुमार मृदुल सहायक कोच, गोपाल कुमार एस एंड सी कोच और डॉ. हेमेन्दु कुमार सिंह फिजियोथेरेपिस्ट की भूमिका निभाएंगे। इसके अलावा नंदन कुमार सिंह टीम मैनेजर व श्याम अय्यर वीडियो एनालिस्ट के रूप में टीम के साथ रहेंगे।

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सभी चयनित खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और पूरी टीम को आगामी सत्र के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दी गई हैं। एसोसिएशन को भरोसा है कि यह टीम अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन और टीमवर्क के दम पर सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बिहार का नाम रोशन करेगी।

Post Comment