Loading Now
×

कूच बिहार ट्रॉफी: बिहार की पहली पारी 203 रन पर सिमटी,मो.आलम का अर्धशतक

पटना : कूच बिहार ट्रॉफी एलिट के मुकाबले में बिहार और तमिलनाडु के बीच पहला दिन टीएनसीए अकादमी, थेनी में खेला गया, जहां बिहार ने अपनी पहली पारी में 203 रन बनाए। दिन का समापन तमिलनाडु के 3 बिना नुकसान के रनों पर हुआ और वह अभी भी 200 रन पीछे है।

 

बिहार की ओर से पारी की शुरुआत देवांश अश्वल और अनमोल कुमार ने की। दोनों ने शुरुआती ओवरों में संयमित बल्लेबाजी की, देवांश अश्वल 23 रन, अनमोल कुमार भी 12 रन बनाकर पवेलियन लौटे। तीसरे विकेट के रूप में दीपेश गुप्ता 8 रन बनाकर आउट हुए, जिससे टीम का स्कोर 46 पर तीन विकेट हो गया।

 

इन परिस्थितियों में मध्यक्रम बल्लेबाज मोहम्मद आलम ने 119 गेंदों पर 51 रन की प्रभावी पारी खेली, जिसमें नौ चौके शामिल रहे। कप्तान और विकेटकीपर तौफीक ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए मात्र 9 गेंदों पर 21 रन जोड़कर पारी को गति दी। इसके बाद प्रीतम राज ने भी 46 रन की उपयोगी पारी खेलकर स्कोर को सम्मानजनक स्थिति तक पहुंचाया। हालांकि इसके बाद निचला क्रम टिक नहीं सका और पूरी टीम 72.5 ओवर में 203 रन पर सिमट गई।

 

तमिलनाडु की ओर से गेंदबाजी में शाविन वी. सबसे प्रभावी रहे। उन्होंने 15 ओवर 3 मेडन 45 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। वहीं सतीश एस. ने एक विकेट लिया, जबकि संदीप बी. और बेनी हिन वी. ने दो-दो विकेट हासिल किए।

 

इसके जवाब में तमिलनाडु ने दिन के अंतिम एक ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 3 रन बनाए। पी कुश बारडिया 3 रन और राघव के वी शून्य पर नाबाद लौटे। बिहार की ओर से एकमात्र ओवर रिंकिल तिवारी ने डाला, जिसमें उन्होंने 3 रन दिए।

Previous post

पूर्णिया जिला क्रिकेट लीग: पीडीसीसी ने एमएमएमसीसी को 2 विकेट से हराया

Next post

राज्यस्तरीय अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता : प्रमंडल,तिरहुत प्रमंडल,मगध प्रमंडल एवं दरभंगा प्रमंडल की टीम सेमीफाइनल में

Post Comment