Loading Now
×

वूमेंस अंडर 23 टी20 ट्रॉफी एलिट: बिहार को छत्तीसगढ़ के खिलाफ 8 रन से मिली हार

पटना : वूमेंस अंडर 23 टी20 ट्रॉफी एलिट के तहत चंडीगढ़ के सेक्टर 16 क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में बिहार टीम को छत्तीसगढ़ के खिलाफ 8 रन से हार का सामना करना पड़ा। टॉस छत्तीसगढ़ ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। निर्धारित 20 ओवरों में उन्होंने 122 रन बनाए, जिसके जवाब में बिहार टीम 20 ओवर में 114 रन तक ही पहुंच सकी।

 

पहली पारी में छत्तीसगढ़ की शुरुआत धीमी रही। शुरुआती ओवर में ही कुमुद साहू बिना खाता खोले आउट हुईं। मिताली शर्मा 2 रन बनाकर रन आउट हुईं और यति शर्मा 6 रन बनाकर पवेलियन लौटीं, जिससे टीम 20 रन पर तीन विकेट गंवा चुकी थी। इसके बाद कप्तान कृति गुप्ता ने 44 गेंदों पर 55 रन की प्रभावी पारी खेली, जिसमें आठ चौके शामिल रहे। मध्यक्रम से महक नरवसे ने 14 रन, ऐश्वर्या सिंह ने 8 रन और रुमा दास ने 15 गेंदों पर 29 रन बनाकर पारी को गति दी। छत्तीसगढ़ का कुल स्कोर 122 रन रहा और टीम ने 7 विकेट गंवाए। उनकी पारी में कुल 6 अतिरिक्त रन शामिल थे। सबसे बड़ी साझेदारी 45 रन की रही।

 

बिहार की गेंदबाजी में सुर्या ने 4 ओवर में 7 रन देकर 1 विकेट लिया जो अत्यंत उपयोगी spell रहा। आर्या ने 4 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। इसके अलावा खुशी गुप्ता ने 2 ओवर में 15 रन पर 1 विकेट लिया जबकि तेजेश्वी ने 4 ओवर में 31 रन देकर 1 सफलता अर्जित की। वैदेही यादव ने 4 ओवर में 19 रन दिए, वहीं जूली ने 2 ओवर में 20 रन खर्च किए।

 

लक्ष्य का पीछा करते हुए बिहार की शुरुआत भी प्रभावी नहीं रही। कप्तान वैदेही यादव 6 गेंदों पर 1 रन बनाकर lbw आउट हुईं। यशिता सिंह 9 गेंदों पर 3 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद निक्की कुमारी ने 41 गेंदों पर 45 रन की ठोस पारी खेली जिसमें 1 चौका और 3 छक्के शामिल रहे। हरशिता ने 29 गेंदों पर 26 रन बनाए और कुमारी निष्ठा ने 12 गेंदों पर 11 रन का योगदान दिया। आर्या ने 15 गेंदों पर 13 रन बनाए जबकि खुषबू 7 गेंदों पर 5 रन बनाकर आउट हुईं। पारी के अंत में सुर्या शून्य और तेजेश्वी 1 रन पर नाबाद रहीं। बिहार ने कुल 114 रन बनाए और टीम के 7 विकेट गिरे। टीम की पारी में 9 अतिरिक्त रन शामिल थे। सबसे बड़ी साझेदारी 51 रन की रही।

 

छत्तीसगढ़ की गेंदबाजी में महक नरवसे ने 4 ओवर में 21 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। श्रेया श्रीवास ने 4 ओवर में 20 रन देकर 2 विकेट लिए। साक्षी शुक्ला ने 4 ओवर में 19 रन पर 1 विकेट लिया। कृति गुप्ता ने 4 ओवर में 21 रन दिए, पलक सिंह ने 2 ओवर में 13 रन खर्च किए और आंशी अग्रवाल ने 2 ओवर में 15 रन दिए।

 

अंतिम ओवरों में रन गति धीमी पड़ने के कारण बिहार टीम निर्धारित लक्ष्य से 8 रन पीछे रह गई। मैच की निगरानी अंपायर अली असगर और गौतम एस ने की, जबकि मैच रेफरी आस्था माथुर रहीं। मुकाबला सेक्टर 16 क्रिकेट स्टेडियम, चंडीगढ़ में खेला गया।

 

 

 

*Match Details*

Tournament: WOMENS UNDER 23 T20 TROPHY ELITE

Match : Bihar vs Chhattisgarh

Toss : Chhattisgarh won the Toss and elected to bat

Venue : Cricket Stadium, Sector-16, Chandigarh

On-Field Umpires : Ali Asgar, Goutham S

Referee : Astha Mathur

Result

Chhattisgarh Won By 8 Runs

 

Post Comment