बिहार क्रिकेट एकेडमी,बिदुपुर(वैशाली)में तीन दिवसीय डेज मैच का आयोजन 28 नवंबर से
- बिहार क्रिकेट एकेडमी, बिदुपुर में तीन दिवसीय डेज मैच का आयोजन
- जिला और स्टेट स्तर के खिलाड़ी करेंगे शिरकत
बिदुपुर (वैशाली)। बिहार क्रिकेट एकेडमी, बिदुपुर में 28 नवंबर से 30 नवंबर तक तीन दिवसीय डेज मैच का आयोजन किया जा रहा है। इस मैच में वैशाली जिले के खिलाड़ी तथा विभिन्न जिलों के राज्य स्तरीय खिलाड़ी भी भाग ले रहे हैं। लंबे प्रारूप में खिलाड़ियों की तकनीक, फिटनेस और मानसिक मजबूती का मूल्यांकन करने के उद्देश्य से यह पूरा मैच आयोजित किया गया है।

राज स्तरीय टूर्नामेंट में चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए एकेडमी ने खिलाड़ियों को वास्तविक मैच परिस्थितियों का अनुभव देने के लिए यह फुल डेज मैच कराया है। मैच प्रतिदिन सुबह 9:00 बजे से शुरू होगा और हर दिन 90 ओवर फेंके जाएंगे।
खिलाड़ी इस मैच को लेकर बेहद उत्साहित हैं और इसे आने वाले दिनों मे राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं की महत्वपूर्ण तैयारी मान रहे हैं। यह मैच खिलाड़ियों की निर्णय क्षमता, दबाव झेलने की योग्यता और लंबी पारी खेलने के कौशल को मजबूत करेगा इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को तैयार करना है, जो आगे चलकर बिहार, जिला, राज्य और देश का नाम रोशन करें। इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए सुविधाओं को उन्नत किया गया है और खिलाड़ियों को बेहतर माहौल उपलब्ध कराया गया है।

प्रबंधन ने यह भी कहा कि एकेडमी आगे भी ऐसे कई मैच आयोजित करेगी, जिनमें जूनियर खिलाड़ियों को भी शामिल किया जाएगा, ताकि शुरुआती उम्र से ही खिलाड़ियों की मजबूत नींव तैयार हो सके। स्थानीय क्रिकेट प्रेमियों में भी इस आयोजन को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है।




Post Comment