Loading Now
×

विकास कृष्णा की आतिशी शतकीय प्रहार से राजगीर कॉलेज को मिली करारी हार।

पटना। पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय पटना द्वारा आयोजित अंतर महाविद्यालय क्रिकेट टूर्नामेंट में आज फतुहा के खेल मैदान में टीपीएस कॉलेज और गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज राजगीर के बीच खेले गए मुकाबला में टीपीएस कॉलेज पटना के विस्फोटक बल्लेबाज विकास कृष्णा के आतिशी शतकीय प्रहार से गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज राजगीर को 76 रनों से करारी शिकस्त देकर अगले चक्र में प्रवेश किया।

आज टीपीएस कॉलेज पटना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 15 ओवर में विकास कृष्णा जो लम्बे समय से इंज्यूरी से जूझ रहे हैं उसके बावजूद 14 चौके, 7 छक्के के साथ महज 42 गेंदों का सामना करते हुए विस्फोटक शतकीय पारी खेलकर मैदान में वापसी करते हुए यह साबित कर दिया है कि मानसिक और शारीरिक रूप से पूरी तरह से स्वस्थ हैं और हर प्रकार की स्थिति में खेलने के लिए तैयार हैं।

विकास कृष्णा के शतकीय प्रहार का साथ मिला संजीत का जिसने 38 गेंदों पर 54 रनों की अर्धशतकीय पारी खेलकर टीपीएस कॉलेज ने 3 विकेट पर 189 रन बनाए और जीत के लिए गवर्नमेंट कॉलेज राजगीर के सामने 190 रनों का लक्ष्य रखा।

जबाव में लक्ष्य का पिछा करने उतरी गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज राजगीर के बल्लेबाज भूषण ने एक छोर पर टिके रहे और सर्वाधिक 55 रनों की साहसिक अर्धशतकीय पारी खेली। लेकिन दूसरे छोर पर किसी बल्लेबाज ने भूषण का साथ नहीं दे सके और टीपीएस कॉलेज के गेंदबाजों के सामने 113 रनों पर सिमट गई।

जिसमें गेंदबाज दीपक ने 3 विकेट, निखिल ने 2 विकेट चटकाए जबकि अन्य गेंदबाजों को एक-एक सफलता हाथ लगी।

विस्फोटक शतकीय पारी महज 42 गेंदों पर 14 चौके और 7 छक्के के सहारे आतिशी बल्लेबाजी करने वाले विकास कृष्णा को प्लेयर ऑफ़ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment