Loading Now
×

बिहार क्रिकेट अकादमी में 3 दिवसीय का मैच शानदार आगाज,अखिल का शतक

वैशाली : बिदुपुर स्थित बिहार क्रिकेट अकादमी ग्राउंड में आज से बीसीए ब्लास्ट और बीसीए रॉकर्स के बीच तीन दिवसीय टेस्ट मैच की शुरुआत हुई। बिहार क्रिकेट अकादमी में तीन दिवसीय टेस्ट मैच की शानदार शुरुआत, खिलाड़ियों को उच्च स्तर के खेल का अनुभव दिलाने का प्रयास।

यह मुकाबला खिलाड़ियों को लंबी अवधि वाले क्रिकेट की परिस्थितियों की आदत डालने और उच्च स्तर पर खेलने का अनुभव देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। अकादमी का मानना है कि युवा खिलाड़ियों को टेस्ट प्रारूप की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में खेलने का मौका मिलने से उनका आत्मविश्वास और खेल का स्तर दोनों बढ़ता है।

मैच के पहले दिन बीसीए रॉकर्स के कप्तान अंकित ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। सलामी बल्लेबाज आदर्श 3 रन बनाकर आउट हुए, उसके बाद अखिल ने शानदार 117 रन की शतकीय पारी खेली तथा शिवम ने 57 रन का योगदान दिया।

मध्य में कप्तान अंकित ने 44 रन, अविनाश ने 26 रन और संभव ने 27 रन बनाए। टीम 72 ओवर में 340 रन बनाकर ऑल आउट हुई।

गेंदबाजी में बीसीए ब्लास्ट की ओर से आदित्य आनंद ने 4 विकेट, सूरज ने 3 विकेट, प्रिंस ने 2 विकेट और अभिषेक आनंद ने 1 विकेट लिया।

पहली पारी में जवाब देते हुए बीसीए ब्लास्ट ने दिन की समाप्ति तक 1 विकेट पर 24 रन बनाए। वैभव 4 रन बनाकर आउट हुए, जबकि तेजस्वी 8 रन और अभिषेक 0 रन बनाकर नॉट आउट हैं।

अकादमी के अधिकारियों के अनुसार, ऐसे लंबे प्रारूप के मैच खिलाड़ियों को मानसिक रूप से मजबूत बनाते हैं, तकनीक सुधारते हैं और उन्हें बड़े स्तर पर टेस्ट मैच खेलने की आदत विकसित करते हैं।

अकादमी आगे भी ऐसे कई मैचों के आयोजन की योजना बना रही है ताकि खिलाड़ियों को नियमित और गुणवत्तापूर्ण मैच प्रैक्टिस मिल सके।

कल सुबह 9:00 बजे से खेल का दूसरा दिन शुरू होगा जो cricsports 11 पर लाइव चलेगा

Post Comment