Loading Now
×

बिहार क्रिकेट अकादमी डेज मैच :अभिषेक के 95 रनों की शानदार पारी,बीसीए रॉकर्स को 40 रन की बढ़त

बिदुपुर (वैशाली)। बिहार क्रिकेट अकादमी, बिदुपुर में जारी तीन दिवसीय मैच के दूसरे दिन बीसीए ब्लास्ट ने अपनी पहली पारी 300 रन (91.4 ओवर) में समाप्त की। टीम के मध्यक्रम के बल्लेबाज़ अभिषेक 2 ने 95 रन की शानदार और धैर्यपूर्ण पारी खेली, जिसने टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाई।

 

बीसीए ब्लास्ट की शुरुआत कमजोर रही। सलामी बल्लेबाज़ वैभव राज केवल 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद तेजस्वी (45 रन, 8 चौके) और अभिषेक कुमार (63 रन, 10 चौके) ने पारी को संभाला और टीम को स्थिरता दी। दोनों ने संयम और तकनीक का बेहतरीन प्रदर्शन किया।

 

मध्यक्रम में इमरान नज़ीर ने 26 रन (6 चौके) की तेज पारी खेली, लेकिन दूसरे छोर से विकेट टूटते रहे, जिससे बड़ी साझेदारियाँ नहीं बन सकीं। अंतिम चरण में प्रिंस संजय राज ने 18 रन, जबकि सुरज ने 8 रन जोड़कर टीम को 300 तक पहुँचाया।

 

गेंदबाज़ी में बीसीए रॉकर्स के खिलाड़ियों ने नियंत्रित और सटीक प्रदर्शन किया।

 

– चंदन झा – 3 विकेट

– धर्मपाल कुमार – 2 विकेट

– आदर्श धर्मेंद्र – 2 विकेट

– आर्यन – 2 विकेट

– अंकित – 1 विकेट

 

पहली पारी के आधार पर बीसीए रॉकर्स को 40 रन की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल हुई है, जिससे मैच में उनका पलड़ा मजबूत हो गया है।आख़िरी दिन का खेल कल सुबह 9:00 बजे से शुरू होगा।

Post Comment